Agra..दीवाली के दिन हैवानों ने आगरा को किया शर्मसार.
आगरा के नामी गिरामी सोसायटी में हुई सामूहिक दुष्कर्म की वारदात.
महिला के साथ हैवानियत की सारी हदें पार,कॉलोनी के लोगों के पहुंचने पर महिला को कराया मुक्त.कॉलोनीवासियों द्वारा बनाई गई वीडियो में दरिंदगी की सारी कहानी बयां कर रही है पीड़ित महिला,
वीडियो में काफी डरी सहमी नजर आ रही है महिला,
चीख पुकार की आवाज सुनकर पहुंचे थे कॉलोनी के लोग,
लहूलुहान युवती के साथ युवकों ने किया बारी बारी से दुष्कर्म,
SKS फर्म के मालिक संतोष कुमार शर्मा ने होम स्टे चलाने वाले को किराए पर दे रखा था फ्लैट,मौके पर पहुंची पुलिस ने 4 आरोपियों रवि, जितेंद्र, मनीष और देव किशोर को किया गिरफ्तार,
होम स्टे के नाम पर चल रहा है जिस्मफरोशी का बड़े स्तर पर गोरखधंधा,
फिलहाल पुलिस ने फ्लैट की चाबी ली अपने कब्जे में,
थाना ताजगंज के ताजनगरी फेस 2 स्थित एक सोसायटी के बाहर स्थित फ्लैट का मामला…
Bhopal..मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार शबाब पर है पर भाजपा के तीन विधायक / वर्तमान विधायक उम्मीदवार अस्वस्थ होकर अस्पतालों में भर्ती हो गये हैं !
एमपी में सिरोंज से विधायक व प्रत्याशी उमाकांत शर्मा ने फेसबुक पर लिखा है कि वे गंभीर बीमार हो गए हैं. डॉक्टरों की सलाह पर दो दिन पूरी तरह बेड रेस्ट करेंगे.
अशोकनगर के बीजेपी विधायक व प्रत्याशी जसपाल सिंह जज्जी को अटैक आया है. उन्हें बाइपास सर्जरी के लिए दिल्ली शिफ्ट किया गया है.
ग्वालियर से विधायक व मप्र के ऊर्जा मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रधुम्न सिंह तोमर को तेज बुखार के बाद आईसीयू में भर्ती किया गया है.
सभी शीघ्र स्वस्थ हो प्रचार में जुटेंगे, ये उम्मीद है…
