*गाजियाबाद। *अफजाल अंसारी की पटाखा फोड़ने के दौरान मौत*
इलाके के ही रहने वाले लोगों ने फोड़ा था पटाखा। मृतक के पास बूंदूक की नाल से पटाखा फोड़ा था। झारखंड निवासी अफजाल अंसारी शख्स की मौत। पुलिस ने आरोपी प्रदीप बिट्टू समेत 3 लोगों को पकड़ा। गाजियाबाद के झंडापुर इलाके का मामला
लखनऊ: योगी सरकार में बेखौफ घूम रहे हैं दबंग और दे रहे हैं वारदातों को अंजाम* बेखौफ दबंग को अब पुलिस का भी डर नहीं रह गया है, दीपावली के दिन लखनऊ के कृष्णानगर में इंस्पेक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पीएसी 4वीं बटालियन में इंस्पेक्टर थे सतीश कुमार। अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम देकर, हो गए फरार। इंस्पेक्टर के घर के गेट पर हमलावरों ने गोली मारकर हत्या की। पत्नी व बेटी के साथ घर का दरवाज़ा खोल रहे थे इंस्पेक्टर सतीश कुमार, उसी समय बाइक से आए बदमाश ने मारी 3 गोलियां। कृष्णानगर थाना क्षेत्र के मानस नगर में हुई थी घटना। थाना कृष्णानगर में हुए गोलीकांड मामले में डीसीपी दक्षिणी विनीत जयसवाल ने दिया बयान।
