➡लखनऊ- हेयर कटिंग की दुकान में दबंगों का कहर, दबंगों ने हेयर कटिंग की दुकान में घुसकर की मारपीट, धारदार हथियारों से लैस दबंगों ने किया हमला , हेयर कटिंग करने वाले युवक की हालत गंभीर , गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के रतियामऊ गांव की घटना.
➡महराजगंज- पागल कुत्ते के शिकार हुए दर्जनों लोग, एक ही दिन में 4 गांवो के ग्रामीणों को काटा , सीएचसी पर इलाज कराने के लिए लगी भीड़, घायलों को लगाई जा रही रेबीज, बुरी तरह घायलों को बीआरडी किया गया रेफर, श्यामदेउरवा के परतावल सीएचसी पर चल रहा इलाज.
➡बरेली- बरेली में बढ़ रहा है आवारा कुत्तों का आतंक, 5 साल के बच्चे को कुत्ते के झुंड ने नोंचकर मार डाला,m डॉक्टर के पास पहुंचने से पहले ही बच्चे की मौत हुई, साल भर में जिले में आधा दर्जन बच्चों की हुई है मौत, थाना शेरगढ़ क्षेत्र के शिव मंदिर के पास का मामला.
➡प्रतापगढ़- पेड़ से टकराई प्राइवेट बस, एक यात्री की मौत, 20 यात्री गंभीर घायल, बाइक सवार को बचाने के दौरान हुआ हादसा, पांच घायल की हालत नाजुक, कुंडा थाना के तिलौरी मोड़ की घटना.
➡प्रयागराज- मामूली कहासुनी में पति ने पत्नी की हत्या की, नशे में धारदार हथियार से की हत्या, घटना के बाद फरार हुआ पति, सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, कीडगंज के धैकार बस्ती का मामला.
➡कौशांबी- महिला ने चाकू से पड़ोसी का गुप्तांग काटा , किसी बात को लेकर महिला ने हमला किया , घायल के पिता की तहरीर पर एफआईआर दर्ज, घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, घायल प्रयागराज रेफर कर दिया गया है, पुलिस ने महिला को हिरासत में लिया, चाकू बरामद , मंझनपुर थाना क्षेत्र के शरीफपुर गांव का मामला.
➡बिजनौर-संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की हुई मौत, 1 साल पहले हुई थी महिला की शादी, महिला के परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा, थाना धामपुर के जैतरा गांव का मामला.
➡हापुड़- क्रय केंद्र लगाने को लेकर दो पक्षों में बवाल का मामला, दोनों पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे व ईट पत्थर, गांव में अवैध हथियारों से फायरिंग कर फैलाई दहशत, दोनों पक्षों के 26 नामजद, 10 अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज , पुलिस ने मौके से खाली खोखे व ईंट-पत्थर इकट्ठा किये, थाना बाबूगढ़ में तैनात दारोग़ा ने दर्ज कराया केस, आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गांव में दबिश दे रही पुलिस, बाबूगढ़ के गांव छपकोली में दो पक्षों के बीच हुआ था बवाल.
➡बरेली- ईंट से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, ट्रैक्टर सवार 2 मजूदरों की मौके पर हुई मौत, 3 अन्य मजदूर गम्भीर रूप से हुए घायल, पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में कराया भर्ती , शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा , बहेड़ी थाना क्षेत्र के अदलपुर गांव की घटना.
➡गाजीपुर- पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में 2 बदमाश घायल, घायल दोनों बदमाशों समेत 5 पशु तस्कर गिरफ्तार, स्कार्पियो में लदे 3 गौवंश बरामद किए गए, नंदगंज थाना क्षेत्र के देवकली इलाके में मुठभेड़ हुई.
➡नोएडा – नोएडा-एनसीआर में बढ़ा पॉल्यूशन का स्तर, नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा हुई जहरीली , लोगों को सांस लेने में हो रही है परेशानी, आंखों की जलन की भी शिकायत, आसमान में पॉल्यूशन की चादर छाई, नोएडा का AQI 382 दर्ज किया गया, ग्रेटर नोएडा का AQI 311 दर्ज, रेड जोन में पहुंचा नोएडा और ग्रेटर नोएडा का AQI.
➡कानपुर देहात- वर्चस्व को लेकर दो पक्षो में हुआ जमकर विवाद, बीच सड़क पर दबंगो के कहर से मची अफरातफरी, एक दर्जन दबंगों ने युवक समेत 2 को बेरहमी से पीटा, दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, पीड़ित ने थाना पुलिस से लगाई न्याय की गुहार, पुलिस दबंगों की तलाश में जुटी, थाना गजनेर क्षेत्र के गांव हिम्मापुरवा का मामला.
➡कन्नौज – प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की हुई मौत, सभी ससुरालीजन शव छोड़कर हुए फरार, प्रसूता के साथ ससुरालियों पर मारपीट का आरोप, मारपीट से महिला के आई थी अंदरूनी चोटें- पिता, ससुरालीजन दहेज की मांग को लेकर करते थे मारपीट, मृतका के पिता ने पुलिस को ससुरालयों के खिलाफ दी तहरीर, तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के गूरा गांव का मामला.
➡सोनभद्र- भाजपा नेता को महिला ने चप्पलों से पीटा, थाने में पंचायत कराने पहुंचे थे भाजपा नेता, पीड़ित भाजपा नेता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज, महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, साजिश के तहत थाने में बुलाकर पिटवाने का आरोप, पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं पीड़ित जगरनाथ पासवान, भाजपा अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष हैं, कोन थाना परिसर में हुई घटना.
➡एटा – छेड़खानी और मारपीट को लेकर लोगों ने लगाया जाम, एक दंपति के साथ छेड़खानी और मारपीट हुई थी, लूटपाट, मारपीट और छेड़छाड़ आरोप, आक्रोशित परिजनों ने घंटों तक किया रोड जाम
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी और 3 थानों की फोर्स, बागवाला के एटा-गंजडुंडवारा रोड के गडन्नपुर नहर की घटना.
➡नोएडा- नोएडा में सेक्टर 58 में 4 करोड़ से ज्यादा की चोरी, गेस्ट हाउस से 4 करोड़ से अधिक कैश की चोरी , चोरी की गई रकम एक निजी कंपनी की बताई जा रही , घटना 2 नवंबर की, कंपनी पर कुछ माह पहले IT का छापा पड़ा था, थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की, नौकर सहित कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ, IT के छापे के समय कैश गेस्ट हाउस में छिपाने की आशंका.
➡ग्रेटर नोएडा – 2 पक्षों में फायरिंग, किशोर की निर्मम हत्या, 2 पक्षों में कई राउंड फायरिंग, दर्जनभर लोग घायल, ताबड़तोड़ फायरिंग कर एक किशोर की हत्या, मामूली विवाद में 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, पुलिस ने मौके से 5 लोगों को गिरफ्तार किया, ग्रेटर नोएडा के जेवर महाबलीपुर की घटना.
➡दिल्ली- सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम ने लिखा, मध्य प्रदेश चुनाव प्रचार को लेकर बोले पीएम मोदी, जनता से आशीर्वाद लेने का अभियान खास रहा- पीएम, मैं राज्य के कोने-कोने गया, जनता से संवाद किया- पीएम, BJP पर जो आस्था है, वो हमारी बहुत बड़ी पूंजी है- पीएम, नारीशक्ति भाजपा का झंडा बुलंद कर रही है- पीएम मोदी, नौजवान भी कंधे से कंधा मिलाकर आगे आ रहे- पीएम मोदी, एमपी के लोग डबल इंजन की सरकार देख रहे हैं- पीएम मोदी, कांग्रेस के पास कोई विजन, कोई रैडमैप नहीं- पीएम मोदी, विकसित भारत के लिए, भाजपा को चुनें, कमल को चुनें- PM.
————————————————————————————
————————————————–
