गुरु तेग बहादुर का शहीद दिवस मनाया, मोमबत्ती जलाकर दी श्रद्धांजलि

झांसी उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल महानगर शाखा के तत्वाधान में होटल बुंदेलखंड प्राईड में सिखों के दसवें गुरु में से 9 गुरु तेग बहादुर का बलिदान दिवस को व्यापार मंडल की पदाधिकारी ने मनाया
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी ने गुरु तेग बहादुर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं कहा कि मुगल शासक औरंगजेब ने उन्हें जान के बदले अपना धर्म बदलकर इस्लाम धर्म कबूल करने के लिए कहा था पर उन्होंने धर्म बदलने की अपेक्षा अपनी जान देना ज्यादा उचित समझा
अध्यक्षता कर रही महानगर अध्यक्ष माला मेहरोत्रा ने कहा कि त्याग और बलिदान की अनूठी मिसाल हैं गुरु तेग बहादुर हम सबको इनसे प्रेरणा लेकर अपने धर्म और जाति की रक्षा करते हुए राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए
कार्यक्रम में संजना पटवारी, रितु पांडे पांडे, संध्या सिंह, अमृता गावडे, अनीता नरवरिया, दीप सिंह, रेखा श्रीवास ,रेखा ईयर ,शोभा निगम, मंजू विश्वकर्मा,प्रियंका गोस्वामी, वैशाली नगाइच, प्रियंका नाचोला, प्राची गुप्ता,शेफाली खत्री आदि उपस्थित रही कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष प्रेमलता सेन एवं आभार रश्मि राय ने व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *