मुंबई 23 मार्चः अभिनेत्री जीनत अमान ने एक बिजनेस मैन के खिलाफ अश्लील संदेश भेजने को लेकर रेप का केस दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अमन खन्ना को बंदी बना लिया।
जानकारी के मुताबिक, 38 साल के सरफराज उर्फ अमन खन्ना पर जीनत ने आरोप लगाया था कि अमन ने उनके घर के परिसर में आकर सिक्योरिटी गार्ड से बदतमीजी और मारपीट की. जीनत को भी देख लेने की धमकी दी और कई दिनों से अभिनेत्री के व्हाट्सएप पर अश्लील मैसेज भेज रहा था. कारोबारी अक्सर उनका पीछा किया करता था.
