तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में टक्कर, दो साल के मासूम समेत 4 लोगों की मौत

जालौन। तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में टक्कर*

दो साल के मासूम समेत 4 लोगों की दर्दनाक मौत। हादसे में 10 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल। पीताम्बरा पीठ दतिया से मुहाना लौट रहे थे बच्चे*

सभी घायल राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती। उरई कोतवाली क्षेत्र के कैथेरी टोल प्लाजा की घटना। सीएम योगी ने सड़क हादसे पर दुख व्यक्त किया

सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।।घायलों का बेहतर इलाज कराने के CM ने दिए निर्देश.

➡वाराणसी- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान, स्वर्वेद महामंदिर में पीएम नरेंद्र मोदी, स्वर्वेद महामंदिर का पीएम ने लोकार्पण किया, काशी में बिताया हर पल अद्भुत – पीएम मोदी, विकसित भारत का संकल्प सशक्त हुआ- पीएम मोदी, मंदिर की दीवारों पर स्वर्वेद के श्लोक हैं – पीएम मोदी, इस मंदिर की भव्यता आकर्षित करती है- पीएम मोदी, काशी में विकास के कार्य लगातार जारी हैं- पीएम मोदी, काशी की सेवा का सौभाग्य मुझे मिला – पीएम मोदी, आजादी के दशकों बाद समय चक्र बदला- पीएम मोदी, सांस्कृतिक प्रतीकों का संरक्षण बहुत जरूरी- पीएम मोदी, अत्याचारियों ने हमारे प्रतीकों को निशाना बनाया था- पीएम, काशी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे – पीएम मोदी, आज बनारस का मतलब है विकास – पीएम नरेंद्र मोदी, जल संरक्षण के लिए लोगों को जागरुक करें- पीएम मोदी, डिजिटल पेमेंट के प्रति लोगों को जागरुक करें- पीएम मोदी, स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दीजिए – पीएम मोदी, सबसे पहले अपना देश घूमिये फिर कहीं जाइये- पीएम मोदी, गरीब परिवार का सहारा बनिये, मदद करिए – पीएम मोदी, राम मंदिर का निर्माण हो रहा है – पीएम नरेंद्र मोदी.

➡लखनऊ- पेड़ों से गिरने वाले पत्तों से बन रही खाद, नगर निगम पार्कों में पेड़ों से गिरते हैं पत्ते, लखनऊ के अपने सभी पार्कों में बनेंगे पिट, नगर निगम बनाएगा उद्यान कंपोस्ट पिट, पेड़ के पत्तों को सड़ाकर बनाई जा रही खाद, लालबाग स्थित पार्क में बनाए गए उद्यान कंपोस्ट पिट, सफलता के बाद अब कई पार्कों में होगी शुरुआत, खाद तैयार होने के बाद नगर निगम इस्तेमाल करेगा.

➡वाराणसी- ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट जमा करने का मामला, ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट को लेकर ASI टीम पहुंची कोर्ट, टीम के सीनियर अफसर पहुंचे जिला कोर्ट, आज ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट जिला कोर्ट में होगा पेश, सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ टीम ने किया प्रवेश.

➡वाराणसी- स्वर्वेद मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्वर्वेद मंदिर का पीएम ने लोकार्पण किया, सीएम योगी आदित्यनाथ पीएम के साथ मौजूद, स्वर्वेद महामंदिर देश में साधना का सबसे बड़ा केंद्र, 20 हजार से अधिक लोग एक साथ साधना कर सकेंगे, 64 हजार स्क्वायर फीट में बना स्वर्वेद महामंदिर, चौबेपुर इलाके के उमरहा में बना स्वर्वेद महामंदिर, संत सदाफल की 135 फीट ऊंची प्रतिमा भी लगेगी.

➡वाराणसी-विशाल सिंह ने अपनी जान को खतरा बताया,ज्ञानवापी मस्जिद के कोर्ट कमिश्नर रहे विशाल सिंह,सीएम योगी और प्रमुख सचिव गृह से लगाई गुहार,पत्र लिखकर सुरक्षा बहाल करने की लगाई गुहार.

➡गाजियाबाद- फरार रितिक पर डीसीपी ने घोषित किया 20 हजार का इनाम, कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस कस्टडी से फरार हुआ है , फरार सिपाही भीम सिंह पर भी 20 हजार का इनाम, लोहिया नगर चौकी में तैनात था फरार सिपाही भीम सिंह, भीम सिंह का पैसे लेने का वीडियो हुआ था वायरल, सिहानी गेट थाने में दर्ज हुई है एफआईआर.

➡आगरा- पूर्व मंत्री चौधरी उदयभान के साथ धोखाधड़ी, पुश्तैनी मकान पर फर्जी हस्ताक्षर कर लिया लोन, पूर्व मंत्री के फर्जी हस्ताक्षर कर लिया गया लोन, फर्जी हस्ताक्षर कर 1.40 करोड़ का लोन लिया, लोन जमा न होने पर मकान कब्जे के हुए थे आदेश, इनेंस कंपनी से फोन आने पर हुई जानकारी, पूर्व मंत्री उदयभान की तहरीर पर हुआ मुकदमा दर्ज, कंपनी के अधिकारी और कर्मियों पर मुकदमा दर्ज, हैदराबाद की एचडीबी फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी, फर्जीवाड़े की FSL से होगी हस्ताक्षर मिलान की जांच, मामले में लोहामंडी थाने में दर्ज हुआ मुकदमा.

➡प्रतापगढ़- पुलिस ने बस को रुकवा कर चालक को किया गिरफ्तार, बस समेत चालक को हिरासत में लेने से सवारियां परेशान, घंटों तक ठंड में सड़क पर ही ठिठुरते रहे बस यात्री, यात्रियों ने कुंडा कोतवाली पहुंच कर जमकर किया हंगामा, पुलिस ने दूसरी बस से यात्रियों को प्रयागराज भेजा गया, लखनऊ से प्रयागराज जा रही थी सवारियों से भरी बस, कई दिनों से हादसे में वांछित चल रहा था चालक, कुंडा कोतवाली के भगवन तिराहे का मामला.

➡बरेली- महिला टीटीई की गुंडागर्दी का वीडियो वायरल, महिला यात्री को 3 महिला टीटीई ने जमकर पीटा, महिला यात्री का कॉलर पकड़कर स्टेशन पर घसीटा, वायरल वीडियो का अधिकारियों ने लिया संज्ञान, DRM मुरादाबाद, DRM इज्जतनगर ने शुरू की जांच, किसी युवक ने वीडियो ट्वीटर पर किया था पोस्ट, बरेली जंक्शन का प्लेटफार्म नम्बर 5 का मामला.

➡बुलंदशहर- बुलंदशहर में सांसद डॉ. भोला सिंह का फूंका पुतला, डिबाई क्षेत्र के एक गांव में लोगों ने पुतला फूंका, इस दौरान लोगों ने सांसद के खिलाफ नारेबाजी की, चुनाव जीतने के बाद गांव नहीं आने का आरोप, युवाओं ने प्राइमरी स्कूल के पास विरोध प्रदर्शन किया, डिबाई के रामघाट रोड स्थित गांव दौगवां का मामला.

➡बलिया- पैमाइश के दौरान दो पक्षों में जमकर विवाद , पुलिस और राजस्व टीम के सामने जमकर विवाद, झोपड़ी के सामने रखे पुआल में लगा दी आग, पैमाइश करने गई राजस्व टीम के साथ की बदसलूकी, पुलिस ने बड़ी मेहनत कर किसी तरह आग को बुझाया, मामले में चार महिला को गिरफ्तार किया गया है- SP, सुखपुरा क्षेत्र के धनौती राजभर बस्ती का मामला.

➡कानपुर – सर्राफा व्यापारियों से हुई टप्पेबाजी का मामला, पुलिस ने एक टप्पेबाज महेश विलास को किया अरेस्ट, महाराष्ट्र पुलिस की मदद से टप्पेबाज को किया अरेस्ट, सोना लेकर भागे कारीगर का साथी है महेश विलास मस्के, महाराष्ट्र के सांगली जिले के इस्लामपुर से किया गया अरेस्ट, भारी मात्रा में सोना, चांदी, कैश, अन्य सामान हुआ बरामद, बजरिया के बेकनगंज के सर्राफा व्यापारियों के यहां की थी चोरी.

➡फतेहपुर- पत्रकार के अपहरण,मारपीट के मामले में FIR दर्ज, पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर हुई कार्रवाई, शोभावती पॉलीक्लीनिक के संचालक ने किया था हमला, संचालक राजेंद्र ने गुर्गों के साथ किया था हमला, एक महीने पहले फर्जी अस्पताल हुआ था सीज, पॉलीक्लीनिक की आड़ में चल रहा था फर्जी अस्पताल, आरोपी संचालक आज भी घूम रहा खुलेआम, खागा कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का मामला.

➡मेरठ- जानलेवा हमले के केस में हल्की धाराओं में FIR, सिर फटे बेटों को लेकर भटक रही है पीड़िता, टीपीनगर थानेदार ने पीड़िता की नहीं सुनी फरियाद, आप जिलाध्यक्ष के साथ SSP के दरबार में पीड़िता, लाठी डंडों से पीड़िता, बेटों पर हुआ था हमला.

➡मेरठ- सुभारती यूनिवर्सिटी के छात्र ने किया सुसाइड अटेम्प्ट, यूनिवर्सिटी के हॉस्टल की छत से कूद गया छात्र, गंभीर हालत में छात्र अस्पताल के आईसीयू में भर्ती, सुभारती विश्वविद्यालय में बीसीए का छात्र है शशि कुमार.

➡नोएडा- फिल्म सिटी फ्लाईओवर पर सड़क हादसा, अज्ञात वाहन ने युवती को मारी टक्कर, टक्कर मारने वाला वाहन चालक फरार, सड़क हादसे में घायल युवती की हालत गंभीर, सेक्टर 20 थाना इलाके में हुआ सड़क हादसा.

➡प्रतापगढ़- आबकारी कार्यालय में खड़े ट्रैक्टर से बैट्री चोरी, दो ट्रैक्टरों से बक्सा तोड़कर बैटरी उठा ले गए चोर, कार्यालय में सो रहे थे 8 सिपाही,आबकारी इंस्पेक्टर, कुंडा कोतवाली के बगल आबकारी ऑफिस का मामला.

➡फर्रुखाबाद-युवक का खेत में गड़ा शव मिलने से हड़कंप,दोस्त ने दोस्त की हत्याकर खेत में दफनाया,दोनों दोस्त करते थे मजदूरी का काम,शराब के नशे में विवाद होने पर की थी हत्या,दोस्त ने अपने दोस्त को उतारा था मौत के घाट, खेत में पानी लगाते समय हुई जानकारी,मिट्टी को खोदकर निकाला गया युवक का शव,सीओ कायमगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे,कंम्पिल क्षेत्र के अलियापुर गांव का मामला.

➡लखीमपुर- पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने खुद को मंदिर में कैद किया,आत्महत्या करने के इरादे से खुद को किया,पेट्रोल और रस्सी लेकर कैद हुआ राधेश्याम,भाजपा नेता जुगल किशोर पर लगाया आरोप,जुगल किशोर पर मंदिर कमेटी पर कब्जे का आरोप,पूर्व प्रमुख खुद की अनदेखी किए जाने से आहत है,मौके पर सीओ SDM समझने के प्रयास में जुटे,मितौली के रतहरी गांव के पास का मामला.

➡नोएडा- NTPC भवन नोएडा में किसानों का हल्ला बोल , 24 गांवों के किसान NTPC भवन का करेंगे घेराव , दादरी एनटीपीसी से प्रभावित किसान करेंगे घेराव, किसान नोएडा एनटीपीसी भवन का करेंगे घेराव, एनटीपीसी भवन पर भारी पुलिस बल तैनात, किसान नेता सुखबीर खलीफा के नेतृत्व में करेंगे घेराव, NTPC भवन को छावनी में किया गया तब्दील.

➡सहारनपुर-नकुड पुलिस ने पांच बदमाशों को किया गिरफ्तार,बदमाशों के पास से भारी मात्रा में सामान बरामद,जनपद में चोरी की घटनाओं को दिया था अंजाम.

➡दिल्ली- लोकसभा चुनाव को लेकर आज कांग्रेस की बैठक, दिल्ली में आज यूपी कांग्रेस की बड़ी बैठक, केंद्रीय आलाकमान के साथ यूपी के नेताओं की बैठक, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल रहेंगे मौजूद, अजय राय, बृजलाल खाबरी, अजय लल्लू रहेंगे मौजूद, शाम 4 बजे कांग्रेस मुख्यालय में होगी बैठक.

➡दिल्ली-लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित,विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही स्थगित.

➡दिल्ली-प्रमुख सचिव वित्त को विधानसभा में पेश होने का आदेश,आशीष चंद्र वर्मा दिल्ली विधानसभा में होंगे पेश,दोपहर 2 बजे दिल्ली विधानसभा में होंगे पेश.

———————————————————————————————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *