लखनऊ- क्रिसमस और न्यू पर कार्यक्रम की लेनी होगी अनुमति, होटल,रिजॉर्ट,रेस्टोरेंट, पार्क में कार्यक्रम की अनुमति अनिवार्य, बिना अनुमति के आयोजनों पर रहेगी रोक, जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति लेना होगा अनिवार्य, बिना अनुमति के कार्यक्रम पर प्रशासन लेगा एक्शन, 8 माह का कारावास,20 हज़ार का लग सकता है जुर्माना, संचालको को भी प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी, 20 दिसंबर तक पोर्टल के जरिए कर सकते हैं आवेदन।
प्रयागराज- मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि और ईदगाह विवाद मामला, कोर्ट कमीशन सर्वे का पैनल 11 जनवरी के बाद होगा तय, वक्फ बोर्ड की याचिका पर हाईकोर्ट ने लिया फैसला, 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी, मुस्लिम पक्ष की आपत्ति पर सुनवाई के बाद फैसला, अब 11 जनवरी को आएगा कोर्ट कमीशन पर फैसला।
प्रयागराज- कोर्ट कमीशन सर्वे का पैनल 11 जनवरी के बाद होगा तय, वक्फ बोर्ड की याचिका पर हाईकोर्ट ने लिया फैसला, 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.
राज्यसभा से निलंबित किए जाने पर RJD सांसद मनोज कुमार झा ने कहा, “मैं भी उनमें शुमार हूं। इसे गर्व की तरह ले रहा हूं कि मैं निलंबित हूं। जब काला दौर होता है ना तब तानाशाहों को ऐसी ही संसद चाहिए…. आपसे हम सवाल पूछ रहे हैं, मसला सिर्फ देश की सुरक्षा का है संसद की इमारत का नहीं है। एक आधिकारिक बयान नहीं दे सकते? आप क्या चाहते हैं? विपक्ष मुक्त संसद आपने बना लिया। जो बचे हैं उन्हें कल कर(निलंबित) देना। ये दौर याद रखा जाएगा कि जबसे प्रधानमंत्री मोदी अपने दूसरे कार्यकाल में आए हैं बहुत कमजोर हो गए हैं। कमजोर व्यक्ति ही संसदीय कार्य मंत्री द्वारा इस प्रकार की हरकतों को प्रोत्साहित करता है और करवाता है।
