लखनऊ- कारोबार में रकम डूबी तो साझेदार ने किया दुष्कर्म, महिला के साथ रेप का वीडियो भी बनाया, पुलिस शिकायत करने पर वायरल करने की धमकी दी, पीड़िता ने कृष्णानगर थाने में दर्ज कराई एफआईआर, पुलिस के मुताबिक केस दर्ज कर मामले की जांच जारी।
लखनऊ- यूपी में अपने उम्मीदवारों पर फैसला लेगी कांग्रेस, पार्टी अब गठबंधन की राह देखने के बाद ही लेगी फैसला, दिल्ली में हुई कांग्रेस पार्टी की बैठक में लिया गया निर्णय, बैठक में वरिष्ट नेताओं को चुनाव लड़ने का मिला न्योता, रायबरेली में सोनिया गांधी लड़ सकती है लोकसभा चुनाव।
लखनऊ- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा लाभार्थियों को साधेगी,प्रधानमंत्री विश्वकर्मा सम्मान योजना के लाभार्थियों पर नजर, कारीगरों और छोटे दुकानदारों से संपर्क कर जीतेगी विश्वास, 21 दिसंबर को लखनऊ में बैठक में आगे की रूपरेखा होगी तैयार, पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल की अध्यक्षता में बैठक।
लखनऊ- 26 दिसंबर को दीक्षांत समारोह में दिए जाएंगे पदक, कुल 95 मेधावियों को किया जाएगा सम्मानित, एआईसीटीई के चेयरमैन टीजी सीताराम होंगे मुख्य अतिथि, प्रज्ञा गौतम को मिलेगा स्व. कमल रानी वरुण मेडल, कानपुर के पीएसआईटी की छात्रा है प्रज्ञा गौतम
