दिल्ली।संसद में निलंबित सांसदों की संख्या ने शतक लगाया। लोकसभा से आज 50 और सांसद निलंबित किए गए। इसी के साथ अब कुल निलंबित सांसदों की संख्या हो गई है 142। लोकसभा से अब तक कुल 96 और राज्यसभा से कुल 46 सांसदों को निलंबित किया जा चुका है।
लोकसभा में सुप्रिया सुले, मनीष तिवारी, शशि थरूर, मोहम्मद फैसल, कार्ति चिदंबरम, सुदीप बंधोपाध्याय, डिंपल यादव और दानिश अली सहित अन्य विपक्षी सांसदों को निलंबित किया गया।
*बरेली : स्कूल में प्रिंसिपल का अमानवीय चेहरा। नहाकर न आने पर छात्रों को नंगाकर कच्छे के साथ किया खड़ा
छात्रों को नहाकर न आने पर दिया अमानवीय दंड। पानी से पामपिंग सेट पर नहलाते वीडियो वायरल
एक तरफ ठंड धीरे-धीरे अपने चरम पर पहुंच रही है। दूसरी तरफ सभी स्कूल कालेज बंद कर दिए जाते है
लेकिन इस स्कूल में ना नहाकर आने पर मिलती है सजा। छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज के प्रिसिपल की अमानवीय करतूत
हर हाल में स्कूल का हर छात्र नहाया हुआ ही चाहिये। अगर कोई छात्र ठंड अधिक होने की वजह से नही नहा पाता
उसे स्कूल में लगे पंपिंग सेट पर ही नहलाया दिया जाता है। थाना फरीदपुर क्षेत्र के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज का मामला।
