*मालदीव से खबर…*
मालदीव के मोहम्मद मुइज्जू की भारत सरकार को दो टूक !
“15 मार्च से पहले मालदीव छोड़े भारतीय सेना”, चीन से लौटे मुइज्जू के बिगड़े तेवर !
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भारत सरकार से कहा है कि वह 15 मार्च से पहले यहां तैनात अपनी सेना को वापस बुला लें.
हाल ही में चीन की पांच दिवसीय यात्रा से लौटे मुइज्जू लगातार दो टूक बयानबाजी कर रहे हैं. उन्होंने इससे पहले शनिवार को कहा था कि हमारा देश भले ही छोटा है लेकिन हमें बुली करने का लाइसेंस किसी के पास नहीं है.
हालांकि, मुइज्जू ने प्रत्यक्ष तौर पर किसी का नाम लेकर ये बयान नहीं दिया है. लेकिन माना जा रहा है कि उनका निशाना भारत की तरफ है.
चीन समर्थक माने जाने वाले मुइज्जू ने पांच दिन के अपने चीन दौरे के दौरान राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी.
उनका ये दौरा ऐसे समय पर हुआ था, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मालदीव सरकार के तीन मंत्रियों को सस्पेंड किया गया.
इस मामले को लेकर भारत और मालदीव दोनों देशों में राजनयिक विवाद बढ़ा हुआ है…
