66 KG सोना, 335 किलो चांदी और 703 करोड़ का बीमा… सामने आया मुंबई के सबसे अमीर बाप्पा का फर्स्ट लुक
मुंबई के किंग्स सर्कल स्थित प्रतिष्ठित जीएसबी सेवा मंडल GSB Seva Mandal ने अपने 72वें गणेशोत्सव के लिए भगवान महागणपति का फर्स्ट लुक भक्तों के लिए जारी कर दिया है. बाप्पा की भव्य मूर्ति को 66 किलो शुद्ध सोने और 335 किलो चांदी के आभूषणों से सजाया गया है. वहीं स्वयंसेवकों और बाप्पा के आभूषणों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंडल ने इस वर्ष ₹703.27 करोड़ की रिकॉर्ड-ब्रेकिंग बीमा पॉलिसी ली है.
