लखनऊ
सांसद चंद्रशेखर आजाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया न्योता।
चंद्रशेखर आजाद बोले- आकाश आनंद मेरी पार्टी में आ जाएं, हम दोनों मिलकर बाबा साहब का मिशन पूरा करेंगे।
चंद्रशेखर आजाद ने कहा- BSP में मेरे लिए दरवाजे बंद हैं, लेकिन आकाश आनंद के लिए दरवाजे खुले हैं।
शनिवार को इको गार्डन में पंचायत सहायकों के प्रदर्शन में शामिल हुए नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद।
पंचायत सहायक 5 दिन से मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर लखनऊ में प्रदर्शन कर रहे हैं।
तेज धूप से बचने के लिए पंचायत सहायक छाता लेकर प्रदर्शन में पहुंचे।
चंद्रशेखर आजाद के धरने में पहुंचते ही समर्थक उन्हें देखने के लिए पेड़ पर चढ़ गए।
चंद्रशेखर आजाद ने प्रदर्शनकारियों को किया संबोधित, मांगें पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने की बात कही।
चंद्रशेखर बोले- जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हमारे भाई किसी की मांग नहीं भरेंगे।
प्रदेश के अलग-अलग जिलों से आए पंचायत सहायक एक सप्ताह से मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं।
पंचायत सहायक मानदेय बढ़ाने समेत सेवा से जुड़ी अन्य मांगें पूरी कराने की मांग कर रहे हैं।
