ब्रेकिंग
यूपी ATS की बड़ी कार्रवाई, AQIS से जुड़े आतंकी की गिरफ्तारी
यूपी ATS ने आतंकवादी संगठन AQIS से जुड़े एक युवक को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश के रूप में हुई है।
आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई गई है।
नबील ग्राम चितारा, महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ का निवासी है।
ATS के मुताबिक नबील सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर संदिग्ध गतिविधियां कर रहा था।
आरोपी पर युवाओं को आतंकी विचारधारा से जोड़ने का आरोप है।
बताया गया कि नबील अल कायदा इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा से प्रभावित था।
नबील ने व्हाट्सऐप पर “ला गालिब-इल्लल्लाह” नाम का ग्रुप बनाया था।
इस ग्रुप के जरिए युवाओं को मुजाहिद बनने के लिए तैयार करने का आरोप है।
ग्रुप में जिहाद, चाकू, केमिकल, प्लान, ट्रिप, पेन, जूस और प्रोजेक्ट जैसे कोड इस्तेमाल किए जाते थे।
ATS के मुताबिक नबील ने “जिहाद करने के 44 तरीके” नाम की किताब ग्रुप में शेयर की।
किताब को AQIS के पूर्व प्रमुख आतंकी मौलाना आसिम उमर से जुड़ा बताया गया है।
इसके अलावा “तीसरी जंग-ए-अजीम और दज्जाल” किताब भी शेयर किए जाने की बात सामने आई है।
आरोपी के मोबाइल से “Flames of War” जैसे अन्य व्हाट्सऐप ग्रुपों से जुड़े होने की जानकारी मिली।
इन ग्रुपों में बांग्लादेश, म्यांमार और सऊदी अरब समेत कई देशों के लोग जुड़े होने की बात ATS ने कही।
ATS के अनुसार आरोपी दूसरे देशों में जाकर ट्रेनिंग लेने की योजना बना रहा था।
पाकिस्तान, तुर्की और बांग्लादेश में ट्रेनिंग और बम बनाने की योजना का भी खुलासा हुआ है।
बम बनाने की विधि और पोटैशियम नाइट्रेट हासिल करने से जुड़ी बातचीत मिलने का दावा है।
ATS के मुताबिक नबील साथियों के साथ मिलकर भारत में गजवा-ए-हिंद की योजना बना रहा था।
आरोपी के खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है, आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
