अयोध्या: 150-200 किलो की है श्रीराम की मूर्ति

मैसूर के रहने वाले हैं अरुण योगिराज, श्यामल रंग की बनाई गई है मूर्ति
150-200 किलो की है श्रीराम की मूर्ति। 18 जनवरी को मूर्ति स्थापित की जाएगी। 5 साल के बाल रूप की रामलला की मूर्ति।

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने कहा, “प्राण प्रतिष्ठा दोपहर 12:20 बजे प्रारंभ होगी और 1 बजे तक पूरी हो जाएगी, यह अनुमान है। इसके बाद सभी महानुभाव, प्रधानमंत्री, डॉ. मोहन भागवत और मुख्यमंत्री अपने मनोभाव प्रकट करेंगे।”

अयोध्या में कांग्रेस कार्यकर्ता ओर स्थानीय लोगों के बीच में झड़प देखने को मिली है. दरअसल, यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय अपने कार्यकर्ताओं के साथ आज अयोध्या रामलला का दर्शन करने पहुंचे हैं.

अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा,* “कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया। यह एक शर्मनाक और निंदनीय कृत्य है। मंदिर किसी एक व्यक्ति का नहीं है, यह सबका है।”

भोपाल: शारदापीठ के शंकराचार्य जगद्गुरु सदानंद सरस्वती ने कहा, “चारों शंकराचार्य नहीं जा रहे हैं क्योंकि वहां बहुत भीड़ होने वाली है, हमारे साथ हमारे भक्तगण भी जाते हैं… वहां की व्यवस्था में अव्यवस्था न हो इस कारण से हम नहीं जा रहे, लेकिन बाद में सब दर्शन करने जाएंगे।”

*यूपी : मथुरा की पुष्पा देवी की 3 बेटियां थीं. आखिरी दिनों में वह बेटियों के यहां गुजार रहीं थीं.*

अब जब उनका निधन हुआ तो तीनों बेटियों ने हद कर दी.

7 घंटे लाश रखी रही लेकिन जब तक 4 बीघे जमीन तीनों में नहीं बंटी तब तक अंतिम संस्कार नहीं हुआ.

*शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरें*

*1* PM ने एक लाख परिवारों को ढाई-ढाई लाख दिए, पक्के घर बनवाने के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे, कहा- कोई कल्याणकारी योजनाओं से वंचित नहीं होगा

*2* अमित शाह की बड़ी बहन का मुबंई में हुआ निधन,गृह मंत्री ने अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं और इस कठिन समय में शोक संतप्त परिवार के साथ रहने के लिए अपनी बहन के घर चले गए हैं

*3* भारत जोड़ो न्याय यात्रा का दूसरा दिन, राहुल ने इम्फाल वेस्ट से यात्रा शुरू की, रात को नगालैंड पहुंचेंगे; दो दिन में 257KM चलेंगे

*4* प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कहा- बाबा के प्रति उनका सम्मान कम नहीं हुआ,मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने पीएम मोदी को ‘प्रणब, माई फादर: ए डॉटर रिमेम्बर्स’ बुक भेंट की.

*5* इंडिगो की फ्लाइट में पैसेंजर ने पायलट को थप्पड़ मारा, उड़ान में 13 घंटे की देरी से नाराज था; बोला- चलाना है तो चला, नहीं तो गेट खोल दे,कार्यवाही हुई तो मांगी माफी

*6* IndiGo के पायलट के साथ मारपीट पर ज्योतिरादित्य सिंधिया बोले- अस्वीकार्य है, विमान में देरी को लेकर भी दिया बयान

*7* उड़ान संचालन पर कोहरे से संबंधित प्रभाव को कम करने के लिए सभी हितधारक 24 घंटे काम कर रहे हैं.” उन्होंने आगे कहा, “खराब व्यवहार की घटनाएं अस्वीकार्य हैं और इससे मौजूदा कानूनी प्रावधानों के अनुरूप सख्ती से निपटा जाएगा.

*8* कर्नाटक के कई दिग्गज नहीं लड़ेंगे इलेक्शन, मल्लिकार्जुन खरगे भी ले सकते हैं चुनावी संन्यास

*9* बसपा का लोकसभा चुनाव अकेले लड़ने का ऐलान, मायावती बोलीं- गठबंधन से फायदा कम, नुकसान ज्यादा; राजनीति से संन्यास लेने से इनकार

*10* लखनऊ से अयोध्या के लिए हेलिकॉप्टर सेवा, 19 जनवरी से 6 हेलिकॉप्टर उड़ान भरेंगे; आज से शुरू होगी मुंबई की भी फ्लाइट

*11* सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने निर्माणाधीन राम मंदिर के नजदीक ही एक जमीन खरीदी है। यहां से राम मंदिर सिर्फ 15 मिनट की दूरी पर ही स्थित है,अभिनेता अमिताभ बच्चन रामनगरी में जल्द ही घर बनवा सकते हैं

*12* ‘असली शिवसेना’ वाले फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे उद्धव ठाकरे, स्पीकर के फैसले को दिया चैलेंज

*13* IMF चीफ बोलीं- AI से 40% नौकरियां जाने का खतरा, कहा- 2024 दुनिया के लिए मुश्किल होगा, चुनाव की वजह से देशों पर कर्ज बढ़ेगा

*14* बैंकिंग- IT शेयरों में खरीदारी के चलते रिकॉर्ड हाई पर बंद हुआ शेयर बाजार, मार्केट कैप 376 लाख करोड़ रुपये के पार

*15* थोक महंगाई दर नौ महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंचकर 0.73% हुई, खाने-पीने की कीमतों में बढ़ोतरी का दिखा असर
*==============================*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *