दिल्ली। शरद पवार को उनकी पार्टी का नया नाम मिला: “राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी – शरदचंद्र पवार”*
कल चुनाव आयोग ने अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न दे दिया।
दिल्ली हाई कोर्ट ने AAP सांसद संजय सिंह की जमानत याचिका खारिज की। दिल्ली आबकारी नीति में कथित घोटाले से जुड़े मनी लांड्रिंग के मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने फैसला सुनाया
दिल्ली हाई कोर्ट ने संजय सिंह की जमानत अर्जी पर 31 जनवरी को फैसला सुरक्षित रखा था।ED ने 4 अक्टूबर को संजय सिंह को गिरफ्तारी किया था।
उत्तराखंड*
*मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक सदन में पारित हो गया।*
विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
