झांसी: रूद्र महासेना के तत्वावधान मे बीते रोज नगर मे निकाली गयी शोभायात्रा कई मायने मंे ऐतिहासिक रही। राम की भक्ति मे डूबे श्रद्वालुओ की भीड़ मे शामिल भगवाधारी देखते ही बनते थे। पूर्व मंत्री रविन्द्र शुक्ल सहित कई भाजपा नेताओ ने इसमे शिरकत की।
रूद्र महासेना को झांसी की युवा शक्ति संगठन के रूप मे देखा जा रहा है। इस सगठन ने मर्यादा पुरूषोत्तम राम के जन्मउत्सव पर कल भव्य शोभायात्रा निकाली।
यात्रा का उददेश्य जन मानस को राम के आदर्श से ओतप्रोत करना था। शोभा यात्रा मुरली मनोहर मंदिर से प्रारंभ हुयी।
यात्रा मे भगवान राम, लक्ष्मण, सीता आदि के स्वरूप वाहन मे सवार थे। बैंड बाजे की धुन मे भक्ति के स्वर हवा मे तैर कर नगर का माहौल भक्तिमय बना रहे थे।
हर दिशा को जा रही जयश्रीराम के जयकारे की गूंज ने श्रद्वालओ को प्रसन्नचित कर दिया। यात्रा मानिक चैक, कोतवाली, आंतिया तालाब, बीकेडी होते हुये श्रीशिव शक्ति सतसंग मंदिर, कमिश्नरी के पीछे पहुंची।
मानिक चैक मे यात्रा का स्वागत मेयर रामतीर्थ सिंघल, सभासद निर्दोष अग्रवाल नीरू, सभासद मुकेश सोनी सहित अन्य भाजपा नेताओ ने किया।
यात्रा मे प्रदीप सरावगी, पंकज तिवारी, संकल्प तिवारी, शशांक गुरनानी, नीरज सिंह, विकास सहगल, अमन मिश्रा, रोहित गोठनकर, आशुतोष अग्रवाल, नीरजा गुप्ता, अनूप करोसिया, सागर पाठक आदि मौजूद रहे।