मोहनलालगंज लखनऊ। एकलव्य बनवासी छात्रावास एवं सारंग धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण मुख्यमंत्री ने करते हुए कहा की इससे वनवासी समाज को मुख्य धारा से जोड़कर उन्हें सभी सुविधाएं दी जाएगी ।मोहनलालगंज के बिन्दौवा स्थित सेवा समर्पण संस्थान में पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एकलव्य वनवासी छात्रावास एवं सारंग धनुर्विद्या प्रशिक्षण केंद्र का लोकार्पण करते हुए कहा कि इसमें एचपीसीएल एवम हुडको संस्थान के सहयोग से सेवा समर्पण संस्थान का शीघ्र ही निर्माण कराया जायेगा जिससे आने वाले समय में काफी बच्चों को धनुर्विद्या का ज्ञान देकर प्रशिक्षित किया जाएगा।जो
शीघ्र बनकर तैयार हो जाएगा जिससे लखनऊ सहित अनेकों स्थानों के बच्चो को धनुर्विद्या का ज्ञान सीखने का अवसर मिलेगा जिससे प्रतिभावान बनेंगे बनवासी समाज इस देश का अतीत की परंपराओं का धरती को माता मानकर माता भूमि पुत्रोआहम प्रतिज्ञा के साथ भारत माता की संस्कृति को लेकर चल रहा है। बल्कि वैश्विक समुदाय को एक नया संदेश देता है यदि प्रकृति एवं परमात्मा के बीच समन्वय नहीं होगा तो प्रलय तो जरूर आएगा इसे बचाना होगा जिससे तमाम प्रकार की बिक्रतियां हम सभी को देखने को मिल रही है कभी ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तो कभी अतिवृष्ट के माध्यम से कभी अनावृष्ट के माध्यम से पूरे देश दुनिया देखने को देखने को मिल रहा है जिसे परंपरा के साथ पुनर्जीवित करना पड़ेगा, गोरखपुर में जहां आदिवासियों के पास मकान नही थे उन्हें जमीन के पट्टे, आवास दिए गए समाज की मुख्य धारा से जोड़ा गया जनजाति को पुनर्जीवित करने के लिए उनकी परंपराओं को धरोहर के रूप में स्थापित करते हुए तमाम जातियां को जमीन का पट्टा, मकान, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड आदि की सुविधा दी गई, लखनऊ एवं गोरखपुर में 1984 में श्री राम वनवासी छात्रावास की स्थापना एक साथ हुई थी गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर प्रांगण में इसकी स्थापना हुई थी जो सेवा समर्पण संस्थान के छात्रों द्वारा राष्ट्रभक्ति का प्रेम जागृत किया आत्म गौरव की अनुभूत कराता है जिनका पूरा जीवन राष्ट्र और समाज के लिए समर्पित है ।इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह,पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह,क्षेत्रीय वनवासी वन कल्याण आश्रम के संचालक मनीराम , एच पी सी एल ,एवम हुडको के अधिकारी,व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडेय,सत्यम ,अधिवक्ता सुशील कुमार रावत सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक मौजूद थे।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
प्रकृति एवम परमात्मा के बीच समन्वय जरूरी….मुख्यमंत्री
