Big breaking
राजकोट टेस्ट मैच में टीम इंडिया की जीत, इंग्लैंड को 434 रनों से हराया, 5 मैचों की सीरीज में भारत 2- 1 से आगे*
भारतीय क्रिकेट टीम ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। तीसरे टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को 434 रन से हरा दिया। बता दें कि भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ राजकोट टेस्ट मैच में 434 रनों से जीत हासिल की है।
मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 557 रनों का टारगेट दिया था। वहीं इंग्लैंड की टीम आज यानि चौथे दिन में 122 रनों पर ढेर हो गई। इसी के साथ टीम इंडिया ने 5 मैचों की टेस्ट सीरीज़ में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली है।
