सूत्रों के हवाले से खबर, BJP काट सकती है वरुण गांधी का टिकट

➡लखनऊ- सूत्रों के हवाले से खबर, BJP काट सकती है वरुण गांधी का टिकट, मेनका गांधी को पीलीभीत से चुनाव लड़वाने की चर्चा,मेरठ में भी नया चेहरा हो सकता है BJP का प्रत्याशी , मेरठ से अरुण गोविल का नाम तय माना जा रहा, कैसरगंज से बृजभूषण की जगह दूसरा प्रत्याशी – सूत्र, कल हो सकती है केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक

➡लखनऊ- होली पर यात्रियों के लिए रोडवेज की अतिरिक्त बसें, कल से चलेंगी 305 अतिरिक्त रोडवेज बसें, अतिरिक्त बसों का संचालन 1 अप्रैल तक होगा, कैसरबाग, चारबाग, आलमबाग से मिलेंगी बसें

➡लखनऊ- आज BJP की सोशल मीडिया कार्यशाला, 11 बजे साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर चौक में कार्यशाला,प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी,महामंत्री धर्मपाल सिंह रहेंगे मौजूद , अटल बिहारी बाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर में कार्यक्रम

➡लखनऊ- यूपी कांग्रेस के प्रत्याशियों के नाम पर मंथन आज , 17 सीटों पर प्रत्याशियों की आज हो सकती है घोषणा ,आज दिल्ली में यूपी की 17 सीटों को लेकर बैठक ,अविनाश पांडे और अजय राय बैठक में रहेंगे मौजूद ,23 मार्च को लखनऊ में कांग्रेस का प्रशिक्षण शिविर ,प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, कोऑर्डिनेटर होंगे शामिल , प्रदेश कार्यकारिणी के पदाधिकारी भी रहेंगे मौजूद

➡लखनऊ- घोड़ा अस्पताल के पास पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग, बोतल में पेट्रोल लेकर पानी की टंकी पर चढ़ा बुजुर्ग,लोन जमा करने के बाद भी प्रताड़ित करने का आरोप , तहसीलदार, लेखपाल पर बुजुर्ग लगा रहा गंभीर आरोप, हुसैनगंज थाना क्षेत्र में घोड़ा अस्पताल के पास का मामला, हुसैनगंज पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

➡बदायूं – बड़े भाई ने फावड़े से काटकर कर दी छोटे भाई की हत्या, हत्या के बाद इलाके में मचा हड़कंप, सूचना पर हजरतपुर पुलिस मौके पर पहुंची,चारपाई पर खून से लथपथ मिला युवक का शव , पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू की, हजरतपुर थाना क्षेत्र के नगरिया खन्नू गांव का मामला.

➡मथुरा – मथुरा में कमलकांत उपमन्यु बसपा से प्रत्याशी बने , हेमा मालिनी को बसपा से टक्कर देंगे कमलकांत उपमन्यु,1999 में बसपा के प्रत्याशी रह चुके हैं कमलकांत उपमन्यु , टिकट मिलने के बाद कमलकांत चुनाव की तैयारी में जुटे

➡पीलीभीत- खड़े ट्रक में बस की टक्कर से 1 की मौत, दर्जन भर घायल,बस में सवार 1 दर्जन से अधिक यात्री हुए गंभीर घायल ,उत्तराखंड के देहरादून से लखीमपुर बस से जा रहे थे मजदूर ,हाईवे किनारे खड़े ट्रक से टकराने की वजह से हुआ हादसा, पूरनपुर इलाके के आसाम हाइवे के पास का मामला

➡जालौन- मौरंग के अवैध खनन का गढ़ बना जालौन जनपद, खरका मौरंग खंड संख्या 1 में जमकर अवैध खनन, रामकुमार सिंह, देवेंद्र गुप्ता पर अबतक एक्शन नहीं, ग्रामीणों को हत्या की धमकी देने वालों पर FIR नहीं, नदी के बीच में अस्थायी पुल बनाकर अवैध खनन,खनन अधिकारी जीके दत्ता खनन माफिया पर मेहरबान ,NGT के किसी नियम का जालौन में नहीं हुआ पालन ,ड्रोन कैमरे से बनाया गया अवैध मौरंग खनन का वीडियो, कार्रवाई के नाम से घबराते हैं जालौन के आला अफसर, खनन माफिया ने पोकलैंड मशीनें नदी के बीच उतारी

➡मथुरा – मुठभेड़ में 4 बदमाश गिरफ्तार, 2 फरार, 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली,अस्पताल में भर्ती , 71 हजार रुपए, बाइक, स्कूटी, तमंचा, कारतूस बरामद , बिल्डर की गाड़ी का शीशा तोड़कर 4 लाख रुपए किए थे पार, स्वाट टीम, सदर थाना पुलिस ने की कार्रवाई, सदर बाजार इलाके के गोकुल बैराज के पास हुई मुठभेड़.

➡कौशाम्बी- एक ट्रक से अवैध सीमेंट पकड़ी गई, रात के अंधेरे में सप्लाई की जा रही थी सीमेंट, सीमेंट कंपनी के सेल्स एग्जीक्यूटिव ने पकड़ा ट्रक,ट्रक में लगभग 700 बोरी सीमेंट लदी थी , सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी, कोखराज थाना के भरवारी कस्बे का मामला.

➡रामपुर- आजम खान से जुड़े एक और मामले में फैसला आज, डूंगरपुर के एक और प्रकरण में आज आ सकता है फैसला, वीसी के जरिए सीतापुर जेल से जुड़ेंगे आजम खान, सरकारी जमीन बताकर गरीबों के आवास तोड़ने का आरोप, साल 2019 में दर्ज करवाया गया था प्रकरण में मुकदमा

➡गोरखपुर- छेड़खानी के आरोपी की पुलिस हिरासत में मौत,मृतक विनय पांडेय पर छेड़ख़ानी का लगा था आरोप ,पुलिस ने विनय पांडेय को हिरासत में लिया था ,थाने पहुंचने पर तबीयत बिगड़ने पर पुलिस ले गई अस्पताल, अस्पताल पर पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित,परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर हंगामा शुरू किया ,शव को चौराहे पर रख ग्रामीणों ने हंगामा कर नारेबाजी की , SP सिटी ने लोगों के समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, परिजन की तहरीर पर हत्या की धारा में केस दर्ज,SO गोला, चौकी इंचार्ज, 3 पुलिसकर्मियों पर हत्या पर केस दर्ज , गोला क्षेत्र के बाढ़ा बुजुर्ग निवासी था मृतक विनय

➡कौशांबी- पुलिस ने एक ट्रक अवैध सीमेंट पकड़ी , अल्ट्राटेक सीमेंट कंपनी के अधिकारी मौके पर,ट्रक में लगभग 700 बोरी सीमेंट लदी थी , कोखराज थाना के भरवारी कस्बे का मामला

➡बदायूं- बदायूं में 2 बच्चों की निर्मम हत्या का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा, धारदार हथियार से गर्दन पर वार किया गया था, अहान के शरीर पर 11 घाव – पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आयुष के शरीर पर 9 घाव मिले- पोस्टमार्टम रिपोर्ट

➡देहरादून- असम से पकड़ा गया आईएसआईएस का एजेंट, एजेंट हासिम फ़ारूक़ी का देहरादून से कनेक्शन निकला, यहां के निवासी यूनानी हकीम का बेटा बताया जा रहा , इंटेलिजेंस व पुलिस के अनुसार दस साल से यहां नहीं आया, हासिम फ़ारूक़ी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का पढ़ा हुआ, केंद्रीय एजेंसी कई बार जानकारी करने देहरादून आ चुकी.

➡देहरादून- कांग्रेस का प्रत्याशियों के नाम पर मंथन जारी, कांग्रेस बीते 2 दिनों से लगातार कर रही बैठक, हरिद्वार, नैनीताल सीट पर प्रत्याशी नहीं हुआ तय, कांग्रेस हाईकमान लेगा दोनों सीटों पर अंतिम निर्णय, हरीश रावत बेटे वीरेंद्र के लिए टिकट की कर रहे हैं पैरवी, कांग्रेस चाहती है कि हरीश रावत लोकसभा चुनाव लड़े- सूत्र

➡देहरादून- असम में पकड़ा गया ISIS का इंडिया चीफ हासिम फारूकी, हासिम फारूकी का देहरादून से कनेक्शन सामने आ रहा , एक यूनानी हकीम का बेटा बताया जा रहा हासिम फारूकी, इंटेलिजेंस के अनुसार हासिम 10 साल से देहरादून नहीं आया, हासिम फारूकी का पिता भी देहरादून से कई दिनों से गायब, हासिम फारूकी अपने दोस्त अनुराग के साथ गिरफ्तार हुआ, अलीगढ़ मुस्लिम विवि का पूर्व छात्र बताया जा रहा हासिम, हासिम के दोस्त अनुराग ने कुछ दिन पहले धर्मपरिवर्तन किया

➡दिल्ली- पतंजलि के MD आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी, सुप्रीम कोर्ट से आचार्य बालकृष्ण ने माफी मांगी, औषधीय इलाज पर भ्रामक विज्ञापन के लिए माफी मांगी, आचार्य बालकृष्ण ने SC के समक्ष बिना शर्त माफी मांगी, कोर्ट ने 2 अप्रैल को व्यक्तिगत पेश होने के लिए कहा था, बाबा रामदेव, बालकृष्ण को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा था

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *