मुंबई 31 मार्चः अभिनेत्री दीपिका पादुकोण जल्द ही शादी करने जा रही है। सितबंर या दिसम्बर मे वो वैवाहिक बंधन मे बंध जाएंगी। दीपिका की शादी अभिनेता रणबीर सिंह के साथ होना तय हो गयी है।
पिछले कई दिनो से यह खबर आ रही थी कि दोनो एक दूसरे के साथ जीवन बताना चाहते हैं। अब दोनो के परिवार राजी हो गये हैं।
पिंकविला में छपी रिपोर्ट के मुताबिक दोनों के परिवार ने मिलकर साल के अंत में चार डेट फाइनल की है. इनमें से किसी एक तारीख पर बस रणवीर-दीपिका की मुहर लगना बाकी है.

खबरों के मुताबिक दोनों एक्टर्स हाल ही में मालदीव के हॉलीडे से वापस आएं हैं. इस दौरान दोनों के परिवारों का एक-दूसरे से कई बार मिलना हुआ.
रणवीर-दीपिका के परिवार वालों ने सितंबर और दिसंबर महीने की तारीख फाइनल की है.
दोनों स्टार्स की शादी हिंदू रीति-रिवाजों से होगी. तारीख के साथ वेन्यू भी तकरीबन फाइनल कर लिया गया है. इस शादी में करीबी दोस्त और परिवार ही शामिल होगा.
सूत्र बताते हैं कि रणवीर और दीपिका अनुष्कार शर्मा की तरह ही डेस्टिनेशन वेडिंग चाहते थे, लेकिन इसके लिए दोनों के पैरेंट्स राजी नहीं हुए और अब शादी की शहनाई मुंबई में ही बजेगी.
