मुंबई। घटना के बाद महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अभिनेता सलमान खान से फोन पर बातचीत की और उन्हें सुरक्षा को लेकर आश्वासन दिया. मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मुंबई पुलिस कमिश्नर से चर्चा की और सलमान खान की सुरक्षा बढ़ाने का सुझाव दिया है. वहीं, महाराष्ट्र के गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस इस मामले की जांचं कर रही है. जब जानकारी सामने आएगी तो आप लोगो को दी जाएगी, अटकलबाजी करने की कोई जरूरत नहीं है.
गोलीबारी की घटना पर शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत का कहना है कि राज्य में कानून-व्यवस्था खतरे में है. गृह मंत्री कहां हैं? वह 24 घंटे चुनावी मोड में हैं, कभी दिल्ली तो कभी कही और हैं. कानून व्यवस्था की देखभाल कौन करेगा?
पुलिस अधिकारी ने बताया कि फायरिंग की घटना के वक्त सलमान खान घर के अंदर मौजूद थे.
*रीवा जिले में बोरवेल में गिरा 6 वर्ष का बालक हार गया जिंदगी की जंग, अब पोस्टमार्टम की तैयारी*
रीवा। जनेह थाना क्षेत्र के मनिका गांव में बोरवेल में गिरे बालक मयंक तक रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। उसे बाहर निकाला जा रहा है। जानकारी के अनुसार 6 वर्ष के मयंक की सांसें थम चुकी हैं। त्यौंथर एसडीएम संजय कुमार जैन ने मयंक की मौत की की पुष्टि है और अब त्यौंथर में पोस्टमार्टम करने की तैयारी की जा रही है। मयंक तक एनडीआरएफ की रेस्क्यू टीम पहुंच गई, टीम ने उसे मृत बताया है। शव निकालने के बाद डॉक्टर परीक्षण करेंगे। इससे पहले खुले बोरवेल में फंसे हुए मयंक को बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे थे, लेकिन बचाव टीम देर रात तक इस 6 वर्ष के बच्चे तक नहीं पहुंच सकी थी। बच्चे की लोकेशन का पता नहीं चल पा रहा था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर रहे। बच्चे तक पहुंचने के प्रयास में रेस्क्यू टीम लगी रही। खुदाई के दौरान जलस्तर बढ़ गया था। पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास किया गया ,लेकिन बच्चे को नहीं बचाया जा सका।
*दो रातों से नहीं सोए अधिकारी व रेस्कयू टीम*
बोर में फंसी जिंदगी को बचाने दो रातों से नही सोए थे अधिकारी व रेस्कयू टीम के लोग, लेकिन ये प्रयास नाकाफी रहे।
कलेक्टर प्रतिभा पाल, एसपी विवेक सिंह, जिप सीईओ सौरभ सोनवाड़े, एएसपी अनिल सोनकर, एसडीएम संजीव जैन, एसडीओपी उदित मिश्रा, थाना प्रभारी कन्हैया बघेल, जनपद सीईओ राहुल पाण्डेय मौके पर मोर्चा संभाले हुए रहे। तीसरे दिन भी रेस्कयू ऑपरेशन चला।
