Headlines

संजय सिंह का दावा: अमानतुल्लाह खान को ED कर सकती गिरफ्तार

आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट किया, “मोदी सरकार ऑपरेशन लोटस में पूरी तरह जुट गई है मंत्रियों विधायकों पर फर्जी मामले बनाकर उनको गिरफ़्तार किया जा रहा है। अमानतुल्लाह खान के विरुद्ध बेबुनियाद मामला बनाकर ED उनको गिरफ़्तार करने की तैयारी कर रही है। तानाशाही का अंत जल्द होगा। मैं उनके परिवार से मिलने जा रहा हूं।

मैं प्रधानमंत्री से पूछना चाहता हूं कि आपके दिल में CM के खिलाफ इतनी नफरत क्यों है? आप तीन बार के निर्वाचित मुख्यमंत्री के जीवन से क्यों खेल रहे हैं? CM ने 54 यूनिट इंसुलिन ली है। जेल में उन्हें इंसुलिन न देकर आप उनकी जिंदगी से खिलवाड़ क्यों कर रहे हैं? उनका (अरविंद केजरीवाल) शुगर लेवल 300 से ऊपर चला गया है और आप कह रहे हैं कि वे अलग-अलग चीजें खा रहे हैं… अरविंद केजरीवाल के साथ ऐसा अमानवीय व्यवहार।”

*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *