नई दिल्ली: तमिलनाडु के करीब 200 किसान फसल की कीमतों और नदियों को आपस में जोड़ने के मुद्दे पर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी जंतर मंतर पर आए हैं. प्रदर्शनकारी उन किसानों की खोपड़ी और हड्डियों के साथ आए हैं, जिन्होंने पिछले सालों में आत्महत्या की है.
नेशनल साउथ इंडियन रिवर इंटरलिंकिंग फार्मर्स एसोसिएशन, तमिलनाडु के अध्यक्ष अय्याकन्नू ने आज तक से बात करते हुए कहा, ‘2019 के चुनावों के दौरान पीएम ने घोषणा की थी कि मैं फसलों का दोगुना मुनाफा दूंगा और नदियों को आपस में जोड़ूंगा.’
किसानों ने कहा कि पहले उन्हें प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी गई और पुलिस ने उन्हें रोक दिया. किसान नेता ने कहा, ‘हम एक लोकतांत्रिक देश में रह रहे हैं और हमें प्रदर्शन करने का अधिकार है, लेकिन पुलिस ने रोक दिया.’ बाद में उन्हें अदालत से प्रदर्शन करने की अनुमति मिल गई.
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- जम्मू कश्मीर
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- पंजाब
- बिहार
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
- हिमाचल
प्रदर्शनकारी उन किसानों की खोपड़ी और हड्डियों के साथ आए, जिन्होंने पिछले सालों में आत्महत्या की है
