रायबरेली- संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी की मौत,ट्रेन की चपेट में आने से दंपत्ति की दर्दनाक मौत,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया,लालगंज के चक पंचम गांव के पास की घटना.
प्रतापगढ़- चाचा-भतीजे को बदमाशों ने मारी गोली,खेत से घर जाते समय मारी गई गोली,बाइक की टक्कर के बाद हुई वारदात,पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी,देल्हूपुर थाना क्षेत्र के चघईपुर गांव की घटना.
सोनभद्र- अनियंत्रित बोलेरो और बाइक में जोरदार भिड़ंत,हादसे में एक युवक की मौके पर मौत,दुर्घटना में दो युवक घायल, एक गंभीर,दुर्घटना के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत फरार,जुगैल थाना क्षेत्र के हरसा का मामला.
*सुलतानपुर~*
*चौकी इंचार्ज राकेश ओझा के पुत्र कार्तिकेय ओझा ने हासिल किया 94% अंक।*
आईसीएसई बोर्ड में शहर के शास्त्री नगर चौकी इंचार्ज राकेश ओझा के पुत्र ने हासिल किया 94% अंक। लखनऊ के विकास नगर अंतर्गत सेंट फैडेलिस विद्यालय में हाई स्कूल के छात्र कार्तिकेय ओझा ने हासिल किया टॉप टेन में स्थान। पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों ने चौकी प्रभारी को दी बधाई।
