Headlines

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार,हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत

अमरोहा: नौगावां सादात में भीषण सड़क हादसा,अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार,हादसे में मां-बेटी की मौके पर ही मौत,ड्राइवर समेत चार लोग घायल,पुलिस ने मां-बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ,गांव पीलाकुंड के पास हुआ हादसा

फिरोजाबाद – संजय सिंह नाम का BLO हिरासत में लिया गया,जसराना के गांव नगला घनी से हिरासत में लिया गया,मतदान में गड़बड़ी करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी.

लखनऊ: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के ‘मुस्लिमों को आरक्षण मिलना चाहिए’ वाले बयान पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “PM मोदी कह रहे हैं कि INDI गठबंधन से जुड़े हुए दल OBC, अनुसूचित जाति और जनजाति के आरक्षण पर सेंध लगाने का काम कर रहे हैं। इनका घोषणापत्र इस बात का प्रमाण है…कांग्रेस, सपा,RJD को जब भी मौका मिलेगा ये अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़ी जाति के आरक्षण में सेंध लगाकर इन्हें जबरन अल्पसंख्यकों को देने का प्रयास करेंगे।”

पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम ने कहा,* “यहां पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है… लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही… बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, पुलिस को उन्हें हटाने को कहा गया…”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *