समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया है की बीजेपी शाम 4 बजे के बाद मैनपुरी में बूथ लूटने की तैयारी में है।
पश्चिम बंगाल: मुर्शिदाबाद लोकसभा क्षेत्र से CPI(M) उम्मीदवार मो. सलीम ने कहा,* “यहां पर लोगों को डराया धमकाया जा रहा है और आश्चर्य की बात है कि पुलिस खुद यह सब कर रही है… लोगों को वोट डालने के लिए धमकी दी जा रही… बूथ के सामने लोग खड़े होकर नारे लगा रहे हैं, पुलिस को उन्हें हटाने को कहा गया…”
मध्य प्रदेश के धार में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “4 जून को अब एक महीना भी नहीं बचा है। तीसरी चरण की वोटिंग चल रही है पहले चरण में विपक्ष पस्त पड़ गया था, दूसरे चरण में विपक्ष ध्वस्त हो गया था और तीसरी चरण के बाद जो थोड़े-थोड़े तारे दिखते हैं वो भी अब अस्त होना तय हो जाएगा क्योंकि पूरे देश ने तय कर लिया है कि फिर एक बार मोदी की सरकार। ”
प्रयागराज : इलाहाबाद हाईकोर्ट से जुडी बड़ी ख़बर*
आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को मिली राहत, आरोपी को 6 साल बाद मिली बड़ी राहत,जेल में बंद अनिकेत दीक्षित को दी गई जमानत, अगस्त 2024 तक संबंधित कोर्ट को ट्रॉयल पूरा करने का निर्देश कानपुर के कल्याणपुर थाने में दर्ज है मुकदमा, मुक़दमा दर्ज होने के बाद अप्रैल 2018 से याची जेल में बंद है, याची की पहली जमानत याचिका हाईकोर्ट से ख़ारिज हुई थी, दूसरी जमानत याचिका पर हाईकोर्ट ने दी जमानत
