श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम के रेडवानी पाइन इलाके में आतंकियों के साथ चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है. सुरक्षाबलों ने लश्कर-ए-तैयबा का शीर्ष कमांडर बासित अहमद डार समेत तीन आतंकवादियों को मार गिराया है. मारे गए आतंकियों की अभी पहचान नहीं हो सकी है. आतंकियों के शव बरामद कर उनकी पहचान की जाएगी. सुबह ही खबर आई थी कि लश्कर कमांडर बासित अहमद डार में कुलगाम की इस मुठभेड में घिर गया है.
रांची: ईडी ने रांची में मंगलवार को सात ठिकानों पर छापेमारी की है। इस दौरान डोरंडा इलाके में रहने वाले राजू सिंह नामक कांट्रैक्टर के आवास से भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। ईडी ने कैश की गिनती के लिए बैंक अधिकारियों को मशीन के साथ बुलाया है। सूचना के मुताबिक सोमवार को झारखंड के मंत्री आलमगीर आलम के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी के दौरान मिले लीड के आधार पर मंगलवार को श्यामली गली डोरंडा, सिंहमोड़, आईटीआई बस स्टैंड और रातू में नए ठिकानों पर रेड डाली जा रही है।
