Jhansi: 108 वे चिन्मय जयंती महोत्सव पर 108 साधकों ने किया गुरुदेव पादुका पूजन

चिन्मय मिशन झांसी के तत्वाधान में गुरुदेव चिन्मयानंद जी के 108वे चिन्मय जयंती महोत्सव पर 108 साधकों ने किया गुरुदेव पादुका पूजन किया। बुंदेलखंड कॉलेज के स्वर्ण जयंती हाल प्रांगण में 108 साधकों ने गुरुदेव के चित्र और पादुकाओ का गुरुदेव के 108 नाम उच्चारण से पुष्प, चावल से पूजन किया। यह पूजन यज्ञ झांसी केंद्र आचार्य ब्रह्माचारी राघवेन्द्र चैत्न्य के सानिध्ध में किया गया। इस अवसर पर सचिव इंजीनियर मुकेश गुप्ता ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत कर दीप प्रज्वलन के लिए आमंत्रित किया। दीप प्रज्वलन श्री संतोष कुमार राय, श्रीमती सविता मेनन, अरिन्दम घोष, अध्यक्ष डॉ प्रमोद गुलाटी, सुधीर अरोरा, डॉ अशोक सक्सेना, श्रीमती चंद्रा अरोरा, वरिष्ट समाजसेवी रजनी गुप्ता, सचिव मुकेश गुप्ता द्वारा किया गया। उल्लेखनीय है कि गुरुदेव के विराट व्यक्तित्व और सनातन संस्कृति विकास कार्य को देखते हुए भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा उनकी सौंवी जयंती पर ₹100 का और ₹10 का सिक्का जारी जारी किया गया था। विशिष्ट अतिथि श्री संतोष कुमार राय, श्रीमती सविता मेनन, अरिन्दम घोष द्वारा गुरुदेव की जीवनी पर प्रकाश डाला गया। अरिन्दम जी ने भागवत गीता के गुरुदेव द्वारा प्रेरित उनके जीवन उपयोगी सिद्धांतों को बताया। सविता मेनन जी ने चिन्मय मिशन द्वारा प्रतिपादित मातृ पूजन और युवा शक्ति के एनर्जी यूटिलाइजेशन के बारे में बताया। श्री एस के राय जी ने गुरुदेव की राष्ट्र निर्माण की परिकल्पना और भारतीय ज्ञान परंपरा पर प्रकाश डाला। डॉक्टर प्रमोद गुलाटी द्वारा चिन्मय मिशन झांसी का परिचय दिया गया।अंत में विशिष्ट अतिथियों समेत कार्यक्रम प्रायोजक डॉ प्रमोद गुलाटी, डॉ अशोक सक्सेना, सुधीर अरोरा, हरीश अग्रवाल आदि ने आरती संपन्न की। अभिलाषा, यश द्वारा कि ईश आवाहन गीत गया गया। इस अवसर पर अनेक गुरुदेव से प्रभावित लोगों ने उनके बताए रास्ते पर संकल्प लेते हुए मिशन की आजीवन सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर श्रीमती रजनी गुप्ता, प्रकाश गुप्ता, विष्णु जैन, आरपी गुप्ता, एमएल सिरोठिया, वीके सेठ, रजनी अग्रवाल, एसपी गुप्ता, श्रीमती कृष्णा सक्सेना, जगदीश साहू जी, श्री एसएस सराओगी, श्रीमती कांति गुप्ता, श्रीमती नूपुर सक्सेना, मेघना गुप्ता, विनय गुप्ता, शीला गुप्ता के साथ साथ बाल विहार के सदस्य पलक, शिवानी, आयुष, शिवम, जिज्ञासा, अभिलाषा, मनीष आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव इंo मुकेश गुप्ता ने गुरुदेव की जीवनी में संपूर्ण सनातन क्रांति का उल्लेख किया। संरक्षक डॉ अशोक सक्सेना द्वारा सभी आगुंतको का धन्यवाद ज्ञापित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *