उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा बेटी की शादी में सहयोग

Jhansi। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आज एक दिव्यांग मां की बेटी की शादी के अवसर पर सहयोग किया गया।
सपना एक शिक्षिका के रूप में एक एनजीओ में काम भी करती है। साथ ही अपनी मां और पिता के काम में भी सहयोग करती है और उनका सहारा है।
सपना संग दिलीप के शुभ विवाह के अवसर पर सभी व्यापार मंडल की सदस्याएं उपहार लेकर पहुंची।
शगुन में वधु को 12 साड़ियां एक लहंगा पायल भेजिए बिछिया चूड़ियां कड़े पर सैंडल कंबल बेडशीट के साथ-साथ घरेलू उपयोग के कई सारे सामान तथा 5100 ₹ दिए गए।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता महानगर युवा अध्यक्ष मनोज रेज प्रांतीय युवा अध्यक्ष सुरेश साहू डीआर अभिलाष सहारा रश्मि महेंद्र ममता अग्रवाल मधु अग्रवाल रजनी सेठ रेनू शुक्ला अनामिका टंडन अनीता वासुदेव अलका मित्तल कल्पना सेठ नेहा झा, जगमोहन बडोनिया, लड़की के सभी घरवाले इत्यादि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *