कोंच: घर पहुंची अगवा की गई किशोरी, पुलिस ने चिकित्सीय परीक्षण को भेजा

कोंच (जालौन)।* कोचिंग पढ़ने गई एक नाबालिग किशोरी को भगा कर ले जाने के दर्ज मामले में गुरुवार को किशोरी यकायक घर पहुंच गई। पुलिस उसका मेडिकल परीक्षण करा रही है और उसके बयान दर्ज किए हैं। पुलिस चिकित्सीय परीक्षण रिपोर्ट और न्यायिक अधिकारी के समक्ष उसके बयान के आधार पर दर्ज मुकदमे में धाराओं की बढोत्तरी कर सकती है। इसी के साथ पुलिस अब फरार चल रहे आरोपी युवक की तलाश में लगी हुई है।
बता दें कि नगर के मोहल्ला तिलक नगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी कि शुक्रवार की शाम करीब 4 बजे उसकी नाबालिग बेटी एसआरपी इंटर कॉलेज के पास कोचिंग पढ़ने गई थी तभी मोहल्ला गोखले नगर निवासी अमन यादव उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ भगा कर ले गया था। पुलिस ने आरोपी अमन यादव के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 के तहत रिपोर्ट दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *