कोंच: पड़ोसी की छिछोरी हरकतों से परेशान महिला ने पुलिस से की शिकायत

कोंच (जालौन)।* कस्बे के कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली एक महिला ने एक युवक द्वारा उसे परेशान करने और मारने की धमकी देने की शिकायत पुलिस से करते हुए उसके विरुद्ध कार्किरवाई किए जाने की गुहार लगाई है।
अपने बच्चों के साथ कांशीराम कॉलोनी में रहने वाली महिला कुसुम वर्मा पत्नि ज्ञानसिंह ने गुरुवार को कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसका पति दिल्ली में रहता है। यहां कॉलोनी में उसके घर के सामने आजाद नगर का रहने वाला एक युवक आए दिन आकर उसे परेशान करता है। उक्त युवक शराब के नशे में धुत्त होकर उसे बुरी नियत से घूरता रहता है और उसके साथ दूसरी शादी करने का दबाव बना रहा है। विरोध करने पर उक्त युवक गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देता है और खुद भी आत्महत्या कर लेने की बात कहता है। कुसुम ने पुलिस को बताया कि उसने कई बार उस युवक को डांट डपट कर मौके से भगाया है लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है जिससे उसका जीना मुहाल हो गया है। कुसुम ने मामले को लेकर पुलिस से कार्किरवाई किए जाने की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *