झांसी मे भारत बंद को लेकर प्रशासन अलर्ट, फिर भी संगठनो ने सड़क पर विरोध जताया

झांसीः भारत बंद का यूपी मे व्यापक असर रहा। झांसी मे पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी के सतर्क रहने के चलते आंदोलन के हिंसक होने की नौबत नहीं आ सकी। हां, संगठनो  ने अपना विरोध अपने तरीके से जताया।

आज सुबह से ही नगर मे बंद को लेकर उहापोह की स्थिति रही। बाजार मे सुबह से रौनक नहीं पसरी। हर कोई बंद को लेकर पशोपेश मे था। बाजार मे पुलिस गश्त पर रही।

इस बीच भारतीय प्रजाशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पंकज रावत अपने समर्थको  के साथ इलाइट पहुंचे। हाथ मे हथकड़ी लगाये समर्थक आरक्षण के विरोध मे नारे लगा रहे थे।

पंकज रावत ने कहा कि आरक्षण के कारण प्रतिभाएं दम तोड़ रही है। रावत ने आरक्षण को बंद किये जाने की मांग की। पार्टी के प्रदर्शन को लेकर पुलिस पहरा देती रही।

इन लोगो  ने दुकानदारो  से बंद की अपील की। इधर, बाजार मे दोपहर तक सन्नाटे की स्थिति रही। दुकानदार दुकान तो खोले थे, लेकिन ग्राहक नहीं दिखे। पुलिस कप्ताने सतर्कता बरतने के आदेश दिये थे, जिसके  चलते नगर मे पुलिस हर जगह गश्त करती नजर आयी।

बंद को लेकर किसी भी गुट के आमने सामने आने की खबर नहंी है। हां, बंद को लेकर बाजार मंे व्यापक चर्चा जरूर होती रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *