कोंच (जालौन)।* यहां नहर निरीक्षण भवन परिसर में रविवार से प्रारंभ होने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल रहे। गहोई भवन से प्रारंभ हुई इस कलश यात्रा पर जगह-जगह पुष्प बर्षा की गई। कथा वाचक भागवताचार्य पं. रमाकांत व्यास जी महाराज भी बग्घी पर शोभायमान थे। भगवान के विभिन्न स्वरूपों की सुंदर झांकियां कलशयात्रा के आकर्षण के केंद्र में रहीं।
मुख्य राजमार्ग पर स्थित नहर निरीक्षण भवन परिसर में पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व मोंटी गुप्ता के संयोजकत्व में श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ का आयोजन रविवार से प्रारंभ हो गया है। कथा से पूर्व भव्य कलशयात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिलाएं मंगल कलश सिरों पर धारण किए चल रहीं थीं, पीली पगड़ियां बांधे सैकड़ों पुरुष और बच्चे डीजे पर बज रहे भजनों पर नाचते हुए चल रहे थे। कलश यात्रा का शुभारम्भ गहोई भवन से हुआ। बैंडबाजों के साथ शुरू हुई कलश यात्रा पर श्रद्धालुओं ने जगह-जगह पुष्प बर्षा की। कथा परीक्षित पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता-मोंटी गुप्ता सिर पर भागवत महापुराण रखकर चल रहे थे। यात्रा मार्ग में कई जगहों पर लोगों ने जलपान और शीतल जल व पेय की व्यवस्था भी की थी। मुख्य राजमार्ग पर भ्रमण करती हुई यात्रा कथा स्थल पर पहुंची जहां भागवताचार्य पं. रमाकांत व्यास जी महाराज ने प्रथम दिवस की कथा में भागवत कथा का महात्म्य बताया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा का एक भी श्लोक यदि प्राणीमात्र के कान में पड़ जाए तो वह भवसागर से पार हो जाता है। उन्होंने कहा कि भागवत पुराण वासुदेव श्रीकृष्ण का साक्षात् श्रीविग्रह है और कलिकाल में प्राणिमात्र को मोक्ष प्रदान करने का सबसे उत्तम उपाय भागवत कथा श्रवण मात्र ही है। इस दौरान पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा, क्षेत्रीय विधायक मूलचंद्र निरंजन, उरई सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, शिवप्रसाद निरंजन, धीरेंद्र निरंजन, आशु निरंजन, अंजू अग्रवाल, सुनील लोहिया, महेंद्र सोनी, मीरा चंदेरिया, रजनी डेंगरे, अर्चना सोनी, सभासद सीमा देवी, नरेश कुशवाहा, विक्रम तोमर, विनोद सोनी, माधव यादव, रविकांत कुशवाहा, बादाम कुशवाहा, अशोक गुर्जर, आवेश जाटव, गौरव तिवारी, राजेश्वरी यादव, सुनीलकांत तिवारी, वीरेंद्र चमरसेना, विकास पटेल, बब्बूराजा नरी, डॉ. दिलीप अग्रवाल, अमित उपाध्याय, नरेश वर्मा, आशुतोष हूंका, संजीव गर्ग, नरेंद्र विश्वकर्मा, ओपी कुशवाहा, प्रभंजन गर्ग, मनीष नगरिया, धर्मेंद्र राठौर, मनोज मोर, सुशील दूरवार, सौरभ पुरवार, मुकेश राठौर, दीपक गर्ग, अनिल गुप्ता, महावीर, अमित, मीना, नगीना, हीरा, सुनीता, रानी, मुस्कान, भारती, पूजा, मान्या, खुशबू, अनीता, विजय अवस्थी, सेनेटरी इंस्पेक्टर हरीशंकर निरंजन, आरआई सुनील यादव आदि शामिल रहे। सुरक्षा के दृष्टिगत कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र सिंह की अगुवाई में पुलिस बल मुस्तैद रहा।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
कोंच: जगह-जगह पुष्प बर्षा हुई भागवत कथा के लिए निकाली गई कलश यात्रा पर
