आखिरकार केंद्र सरकार NEET UG प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी

आखिरकार केंद्र सरकार NEET UG प्रवेश परीक्षा के पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।

सबूत पर सबूत थे। गवाह थे। मोबाइल्स पर पर्चे घूम रहे थे। खुली धांधली हुई थी। लेकिन शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में NTA को क्लीन चिट दी थी।

लगातार हुई फजीहत और हर घंटे नए सबूत और गवाह जब सामने आ रहे हैं तो देर शाम पहले NTA के डीजी सुबोध कुमार सिंह को हटाया गया। उसके बाद सीबीआई जांच के आदेश दिए गए।

हालांकि अभी तक इस पूरे कांड में घेरे में आए चेयरमैन पीके जोशी पर एक भी एक्शन नहीं हुआ। परीक्षा भी निरस्त नहीं की गई है।

*आगरा ब्रेकिंग*

ट्रेनी महिला सब इंस्पेक्टर ने इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

इंस्पेक्टर पर अश्लील हरकत करने, रात में एसी में सोने के लिए बुलाने के आरोप। एसीपी को सौंपी गई जांच।

आरोप है कि 20 जून को इंस्पेक्टर ने रात में फोन किया, कहा कि रात में गर्मी बहुत है, कमरे में एसी लगा है यहीं सोने के लिए आ जाओ।

डीसीपी सिटी सूरज कुमार राय का मीडिया से कहना है कि इस मामले में एसीपी एत्मादपुर को जांच सौंपी गई है, आरोप गंभीर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *