झांसीः इन दिनो एक वीडियो सोशल मीडिया पर चल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो झांसी मेडिकल कालेज का है, लेकिन मार्केट संवाद इस दावे से इत्तेफाक नहीं रखता। वीडियो पर कथित तौर पर जूनियर चिकित्सको को मरीज के साथ अभ्रदता और मारपीट करते दिखाये जाने का दावा किया जा रहा है।

झांसी मेडिकल कालेज इन दिनो फिर से चर्चा मे है। पिछले दिनो मरीज का पैर सिरहाने लगाये जाने की घटना के बाद एक बार फिर से मेडिकल कालेज मे मारपीट के आरोप लगे हैं।
यह आरोप कितने सच है, यह तो जांच मे पता चलेगा, लेकिन वीडियो को लेकर कहा जा रहा है कि इसमे मारपीट की जा रही है। बरहाल, वीडियो को संज्ञान मे लिये जाने की बात कही जा रही है।
