आश्चर्यजनक किन्तु सत्य, पिंजरे मे कैद कर दिये गये अंबेडकर!

हिमेन्द्र कुमार

लखनउ 12 अप्रैलः देश मे बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमाओ  को क्षतिग्रस्त किये जाने के मामले संज्ञान मे आने के बाद यूपी के बुन्देलखण्ड मे बाबा की मूर्ति की सुरक्षा अनोखे तरीके से की जा रही है। प्रतिमा को पिंजरे मे बंद कर दिया गया है। यह मामला बांदा का है।

बताया जाता है कि बाबा साहब की प्रतिमाओ को सुरक्षित रखने के लिये पुलिस ने यह उपाय खोजा है।

दरअसल,बुंदेलखंड के बांदा जनपद में बब्बा साहेब अंबेडकर की प्रतिमा  को लोहे के एक पिंजरे में कैद कर दिया गया है। यह देखकर हर कोई हैरान है।

यह पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गद्दी चौक का है। यहां के अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित है। पार्क के आसपास लंबे समय से पशु बांधे जा रहे हैं। आसपास वहीं गोबर व गंदगी भी जमा की जा रही है। इससे प्रतिमा को हमेशा खतरा बना रहता है। जिसको देखते हुए बाबा साहेब सहित सभी महापुरुषों की प्रतिमा की सुरक्षा पुलिस के जिम्मे है।

कोतवाली पुलिस ने प्रतिमा की सुरक्षा में कर्मी तैनात करने के बजाए बाबा साहेब को ही जाल में कैद कर दिया।  बाबा साहेब की प्रतिमा को जाल के भीतर कैद देख यहां से गुजरने वाले अचंभित हैं। कल तक जो प्रतिमा खुले में थी, उसे रातों रात लोहे के जाल में किसने कैद किया? हालांकि सभी जानते हैं कि यह काम पुलिस का है, मगर यह कैसी सुरक्षा? महापुरुष को ही सलाखों में कैद कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *