Headlines

Jhansi: हर्षोल्लास के साथ किया गया मडि़या महाकालेश्वर भगवान का महागंगा अभिषेक, रिपोर्ट: अनिल मौर्य

झांसी। सावन के तृतीया सोमवार पर हर्षोल्लास के साथ मडि़या महाकालेश्वर भगवान का महागंगा अभिषेक‌ किया गया। सारे हिंदू संगठन नगर निगम परिसर में इकट्ठे होकर गाजे-बाजे के साथ मडि़या महादेव मंदिर पहुंचे। भगवान का अभिषेक किया। भगवान से सभी के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की गई।

विश्व हिंदू परिषद के नेता पंडित विनोद अवस्थी के नेतृत्व में सोमवार को नगर निगम में सभी हिंदू संगठनों के नेता और कार्यकर्ता एकत्र हुए। सभी मंदिरों के संत और पुजारी यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल हुए। सभी लोग अपने कंधों पर भगवान के लिए कावड़ के माध्यम से जल लेकर यात्रा में आगे-आगे चल रहे थे। निगम परिचय से शुरू होकर यात्रा एलिट चौराहा गोविंद चौराहा से होते हुए नए मार्ग से मडिया महादेव मंदिर पहुंची यहां पर सभी ने भगवान को जल अर्पित कर सभी की सुख एवं समृद्धि की कामना की। पुरी यात्रा के दौरान हर-हर भोले, हर हर महादेव के जयकारे गूंजायमान रहे। मालूम रहे कि वर्ष 2015 में मडि़या महादेव मंदिर गोविंद चौराहा बड़ी ही विषम परिस्थितियों में कब्जा मुक्त हो पाया है। मंदिर को कब्जामुक्त कराने के लिए किए गए आंदोलनों में विश्व हिंदू परिषद के रामेश्वर मिश्रा, विधायक रवि शर्मा, बजरंग दल के नेता विनोद अवस्थी के साथ ही अधिक संख्या में शिव भक्तों का साथ रहा है। इसके परिणाम स्वरुप ही प्रशासन द्वारा मंदिर को 25 फुट का रास्ता भी मिला है। अतिक्रमण मुक्त होने के बाद से ही लगातार अभिषेक यात्रा निकाली जाती रही है। इसी क्रम में 5 अगस्त को भगवान की भव्य अभिषेक यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में हिंदू जागरण मंच के जयदीप खरे, बीएफ के अतुल मिश्रा दुर्गा उत्सव समिति के पियूष रावत बजरंग दल संयोजक मयंक त्रिपाठी रवि यादव अभिषेक राजपूत अभिषेक साहू विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे थे। इस दौरान पंडित हरीओम पाठक, प्रदीप जैन आदित्य ,रवीश त्रिपाठी,पुरुषोत्तम स्वामी ,आशीष उपाध्याय, पंकज वशिष्ठ,मैथिली मुदगिल,मुकेश अग्रवाल, राजेश बिरथरे,अतुल मिश्रा ,पुरुकेश अमरिया, संजीव तिवारी, सीताराम यादव,राजीव तिवारी,पंकज नोटा, राजेंद्र सिंह कुशवाहा, पवन गुप्ता,विकास अवस्थी,सत्येंद्र पूरी ,कंपू अवस्थी आदि उपस्थित रहे !पीयूष रावत कार्यक्रम सह संयोजक ने सभी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *