महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा महाराष्ट्रीयन थीम में पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता

झांसी।

उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा प्रभा होटल में महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में महिलाओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
रजनी गुप्ता ने सभी का टीका लगाकर माला पहनाकर तथा महाराष्ट्रीयन नथ उपहार स्वरूप देकर सभी का स्वागत किया।
मुख्य अतिथि सरस्वती गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाध्यापिका श्रीमती अर्चना अवस्थी तथा रजनी गुप्ता ने दी प्रज्जवलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सभी सदस्याओं ने महाराष्ट्रीयन थीम में पूजा की थाली सजाओ प्रतियोगिता में भाग लिया।
थाली सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर शशि सरावगी ने बाजी मारी ममता अग्रवाल द्वितीय तथा दिव्या गुप्ता तृतीय स्थान पर रही।
सीमा तिवारी तथा राम श्री गुप्ता ने भी प्राइज जीते।
श्रीमती अर्चना अवस्थी ने सभी की सुंदर थालियों की प्रशंसा की तथा कहा कि पूजा में, थाली सजाने में या किसी भी कार्य को करने में भाव की ही महत्वपूर्ण भूमिका रहती है हम जो कुछ भी सच्चे मन से, सच्चे भाव से करते हैं, उसका फल हमें अवश्य ही मिलता है।
इसके पश्चात रजनी गुप्ता तथा निधि व पल्लवी द्वारा अर्चना अवस्थी जी को तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
कार्यक्रम में अध्यक्ष रजनी गुप्ता अतिथि के रूप में श्रीमती अर्चना अवस्थी रश्मि महेंद्रु अनीता वासुदेव नेहा झा रचना सोनी सीमा तिवारी पल्लवी कुसुम साहू ममता अग्रवाल राम श्री गुप्ता मधु अग्रवाल मनु शर्मा सुनीता गुप्ता अलका मित्तल शशि सराओगी निधि नगरिया इत्यादि मौजूद रहे कार्यक्रम का संचालन रजनी गुप्ता ने तथा अंत में सचिव निधि नगरिया व पल्लवी चतुर्वेदी ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *