AI से बनाई गई तस्वीरें पिता के मोबाइल पर भेजकर ₹1 लाख की मांग की

गोरखपुर में एक नाबालिग ने ऑनलाइन गेम में पैसे लगाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली। उसने AI से बनाई गई तस्वीरें पिता के मोबाइल पर भेजकर ₹1 लाख की मांग की। सूचना मिलते ही पुलिस ने सीडीआर और CCTV की मदद से महज दो घंटे में बालक को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में उसने फर्जी अपहरण की पूरी साजिश कबूल कर ली। पुलिस के अनुसार, AI फोटो उसकी दिल्ली में रहने वाली दोस्त ने तैयार की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *