India-New Zealand FTA: $20 अरब का निवेश, 100% फ्री ड्यूटी… भारत-न्‍यूजीलैंड डील से होंगे ये बड़े फायदे

India-New Zealand FTA: $20 अरब का निवेश, 100% फ्री ड्यूटी… भारत-न्‍यूजीलैंड डील से होंगे ये बड़े फायदे*

_भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच आज दिल्‍ली में फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होने जा रहा है, जिसके तहत भारत के तमाम चीजों पर ड्यूटी शून्‍य हो जाएगी. साथ ही हजारों के लिए वीजा और 20 अरब डॉलर तक का विदेशी निवेश होने वाला है…_

_भारतीय मार्केट में लिए आज बहुत ही खास दिन है, क्‍योंकि भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच बड़ी डील साइन होने जा रही है. 27 अप्रैल, 2026 को नई दिल्ली के भारत मंडपम में औपचारिक रूप से मुक्त व्यापार समझौते (FTA) पर हस्‍ताक्षर करने जा रहे हैं. यह डील साइन केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार और निवेश मंत्री टॉड मैक्ले की मौजूदगी में होगी._

_कुछ महीने पहले ही इस डील को लेकर ऐलान हुआ था और अब इस डील पर हस्‍ताक्षर होने जा रहा है. 16 मार्च 2025 को इस डील को लेकर बातचीत शुरू हुई और 22 दिसंबर 2025 को पूरी हो गई थी और सिर्फ 9 महीने में ही इसे पूरा कर लिया गया._

_बिजनेस टुडे के अनुसार, इसे भारत के उन सबसे तेज व्यापार समझौतों में से एक बताया जा रहा है, जो बातचीत से हस्ताक्षर तक पहुंचे हैं. औपचारिक रूप से लागू होने से पहले इस समझौते को दोनों देशों में घरेलू अप्रूवल की आवश्यकता होगी, जिसके 2026 के अंत में होने की उम्मीद है._

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *