NEET UG पेपर लीक मामले में राजस्थान SOG का बड़ा खुलासा, सैंपल पेपर के 150 सवाल असली परीक्षा पेपर से मिले

NEET UG पेपर लीक मामले में राजस्थान SOG का बड़ा खुलासा, सैंपल पेपर के 150 सवाल असली परीक्षा पेपर से मिले

जयपुर

NEET UG परीक्षा को लेकर राजस्थान SOG ने बड़ा खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, परीक्षा से पहले एक “सैंपल पेपर” अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया था, जिसके करीब 150 प्रश्न असली NEET UG पेपर में शामिल पाए गए हैं।

SOG की शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह सैंपल पेपर केरल से सीकर लाया गया था। एजेंसी के मुताबिक, इस पेपर को लाखों रुपए में बेचा गया और कई अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया।

राजस्थान SOG अब पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी है। एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पेपर लीक गिरोह में कौन-कौन लोग शामिल थे और कितने छात्रों ने इसका फायदा उठाया। सूत्रों के अनुसार, मामले में कई संदिग्धों से पूछताछ जारी है और जल्द ही बड़े खुलासे हो सकते हैं।

वहीं, इस खुलासे के बाद NEET UG परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *