आज लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर नगर विधायक रवि शर्मा ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान नगर विधायक रवि शर्मा ने झाँसी महानगर के मौजा टांकोरी, कोछाभांवर, पिछोर की भूमि को आवास विकास परिषद द्वारा किये जाने वाली अधिग्रहण की प्रक्रिया को निरस्त कराये जाने का अनुरोध किया।
नगर विधायक रवि शर्मा ने माननीय मुख्यमंत्री जी को अवगत कराया कि मौजा टांकोरी, कोछाभांवर, पिछोर क्षेत्र की भूमि अत्यंत उपजाऊ, बहुफसली तथा व्यावसायिक उपयोग में है, जिस पर सैकड़ों किसान व्यापारी अपनी आजीविका एवं रोजगार के निर्भर है। यह क्षेत्र नगर निगम, झाँसी एवं झाँसी विकास प्राधिकरण की सीमा के अन्तर्गत आता है। जहां, सड़क, बिजली, जलापूर्ति बाजार, व्यापारिक प्रतिश्ठान सहित मूलभूत सुविधाएँ पूर्व से ही उपलब्ध है। यह प्रक्रिया उन निवासरत परिवारों के लिए अत्यंत चिंता एवं क्षोभ का कारण बन रही है, जिन्होंने वैध रूप से भूमि क्रय कर वहाँ निवास स्थान बनाए हैं। उक्त अधिग्रहण प्रक्रिया न केवल जनाकांक्षाओं के प्रतिकूल है, बल्कि वर्तमान में निवास कर रहे परिवारों की आजीविका, सुरक्षा एवं भविष्य के हितों को दृष्टिगत रखते हुए न्यायसंगत नहीं है। इस हेतु नगर विधायक रवि शर्मा ने उक्त अधिग्रहण किये जाने की प्रक्रिया को निरस्त कराये जाने का अनुरोध किया।
इसी के साथ ही नगर विधायक रवि शर्मा ने शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति की पावन धरा, वीरभूमि झाँसी महानगर में भगवान महावीर महातीर्थ (मेडिकल कॉलेज गेट नं. 3 के आगे) में दिनाँक 12 मई से 17 मई 2026 तक आयोजित भव्य धार्मिक कार्यक्रम में माननीय मुख्यमंत्री जी को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किये जाने का भी अनुरोध किया।
आज लखनऊ स्थित 5 कालीदास मार्ग पर नगर विधायक रवि शर्मा ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात की।
