आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने ली निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की शपथ

पत्रकार एकता का सशक्त संदेश, झांसी में भव्य शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न
आल इंडिया पत्रकार एकता संघ के पदाधिकारियों ने ली निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण की शपथ
झांसी। पत्रकारों की एकजुटता, संगठनात्मक मजबूती और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ आल इंडिया पत्रकार एकता संघ का मंडलीय शपथ ग्रहण समारोह झांसी के आई.एम.ए. भवन में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने की।
समारोह में झांसी मंडल के मंडल अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष झांसी ग्रामीण, जिलाध्यक्ष झांसी महानगर, जिला अध्यक्षा महिला झांसी एवं जिलाध्यक्ष जालौन सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने अपनी-अपनी टीम के साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं विधिवत पूजन-अर्चन के साथ हुआ, जिससे वातावरण पूर्णतः श्रद्धामय एवं प्रेरणादायक बन गया। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का परिचय एवं भव्य स्वागत किया गया।
प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने प्रस्ताविकी प्रस्तुत करते हुए संगठन की उपलब्धियों, उद्देश्यों एवं पत्रकार हित में किए जा रहे कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा एवं उनकी आवाज को मजबूती देने के लिए कार्यरत है।
अध्यक्षीय उद्बोधन में ओमप्रकाश उदैनियां ने सभी पदाधिकारियों को निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से
डॉ. ओ.पी. सिंह (सीईओ, बलिनी मिल्क प्रोडक्ट्स),
डॉ. लकी शर्मा (यथार्थ हॉस्पिटल),
एड. सत्येन्द्र कुमार खरे (जिला उपाध्यक्ष, भाजपा झांसी),
धर्मेन्द्र कुशवाहा (संचालक, सृष्टि गार्डन),
श्रीमती विमलेश परिहार (समाजसेविका),
तथा संगठन के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अवधेश चौबे एवं मिथिलेश सारस्वत मंचासीन रहे।
इस अवसर पर नगर पालिका कोंच के नामित सभासद सुनील लोहिया सहित
आनंद चावला, ध्रुव दुबे, प्रभाकांत मिश्रा, पुनीत श्रीवास्तव, अमित साहू, ममता स्पर्श गोस्वामी, रानी कुशवाहा, कविता भिलवारे, बेबी सिंह, नीलम सिंह, कुशुम साहू, मीना दोहरे, मोहिनी, अनम खान, मुस्ताक अली, अमित वर्मा, अंशु मिश्रा, मनीष शेषा, पंकज मालवीय, रामलखन तिवारी, आर.के. सेन, राजेन्द्र कुमार, सत्येन्द्र सक्सेना, संजीव गोस्वामी (संजू), जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, विष्णु प्रजापति, आकाश राठौर, अजय परिहार, प्रतीक सेमसन, हरीश वीरू, गोविंद सिंह परिहार, राकेश कुमार, अनिल मौर्य, पंकज रावत, राजा चतुर्वेदी, मान सिंह दांगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त
जिलाध्यक्ष ग्रामीण जयपाल सिंह गुर्जर,
जहूर अहमद, धर्मेन्द्र उदैनियां, आरिफ खान, रामनरेश यादव,
जिलाध्यक्ष जालौन अमित दूरवार,
आशीष कुमार समेले, सुशील श्रीवास्तव, निर्मल गोस्वामी, मंगल सिंह,
जिला मीडिया प्रभारी जालौन राजीव पोरवाल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकता, अनुशासन एवं उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम का समापन पत्रकार हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *