उत्तराखंड रुड़की के मदरहुड यूनिवर्सिटी में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल सेमिनार , राष्ट्रीय विधिक चौपाल का आयोजन

“सनातन ज्ञान में ही विश्व का भविष्य हैं, प्रेम बुद्ध से करो ना की युद्ध से : डॉ अनिल कुमार दीक्षित”

देहरादून।
उत्तराखंड रुड़की स्थिति मदरहुड यूनिवर्सिटी में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर नेशनल सेमिनार का शुभारम्भ राष्ट्रीय विधिक चौपाल के रूप में आयोजित किया गया l
सेमिनार में विशिष्ट अथिति के रूप में आमंत्रित उत्तराँचल यूनिवर्सिटी के विधि प्रोफेसर डॉ. अनिल कुमार दीक्षित नें कहा कि भारत का सनातन ज्ञान हमारी धरोहर हैं जो भारतीय संविधान की मूलभावना में भी समाहित हैं उन्होंने कहा की भारतीय सनातन ज्ञान नें ही विश्व का भविष्य समाहित हैं औऱ इस समय ईरान एवं अमेरिका का युद्ध जो दुनियां में अस्थिरता आये हुए हैं उसे “वसुधैव कुटुम्बकम” से ही समाप्त कर विश्व में शान्ति लाई जा सकती हैं l बुद्ध का ज्ञान ही युद्ध को समाप्त कर सकता हैं

सेमिनार के प्रथम सत्र में संकाय डीन डॉ. बोधिसत्व आचार्य नें सभी का स्वागत किया l मुख्य अथिति असम राज्य के राज्यपाल सालाहकार प्रोफेसर हरबंश दीक्षित नें “मनुस्मृति से लेकर कौटिल्य के अर्थशास्त्र ” तक की व्याख्या की l विशेष अतिथि उत्तराखंड राज्य उच्च शिक्षा समिति प्रोफेसर देवेन्द्र भसीन नें नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डाला l मदरहुड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रोफेसर नरेन्द्र शर्मा नें विधि एवं विधि के शाषन पर चर्चा की l

द्वितीय सत्र में पेट्रोलियम यूनिवर्सिटी देहरादून से आई विधि की एसोसिएट प्रोफेसर गगनदीप कौर नें डाटा संरक्षण कानून एवं गोपनीयता DPDP Act 2023 पर प्रकाश डाला l लॉ कॉलेज देहरादून की प्रोफेसर प्रिया लक्ष्मी नें बौद्धिक सम्पदा में “विद्या दान” का आव्हान किया l विधि प्रोफेसर डॉ. अनिल दीक्षित नें साइबर अपराध औऱ डाटा चोरी जैसी चुनौतियों से निबटने के लिये मीडिया द्वारा जागरूकता फैलाने पर बल दिया

कार्यक्रम का संचालक डॉ. दीपशिखा द्वारा किया गया , सेमिनार में विधि प्रोफेसर जे.एस.पी.श्रीवास्तव, असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. विवेक कुमार, डॉ.राहुल वर्मा , श्रीमती व्यंजना सैनी विभागअध्यक्ष डॉ.सिंह सहित 300 विधि के छात्र मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *