Headlines

एक छोटी सी आशा” के सहयोग से 200 से अधिक मरीजों एवं तीमारदारों को भोजन, फल बिस्कुट वितरित किये गये। सिविल डिफेंस वार्डन द्वारा रिपोर्ट:अनिल मौर्य

झांसी। सिविल डिफेन्स कोर स्थापना दिवस के अवसर पर चतुर्थ दिवस चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना के मुख्य आतिथ्य, शील कोपरा डिप्टी चीफ वार्डन, सुनील कुमार सिंह वरि. सहायक उप नियंत्रक के विशिष्ट आतिथ्य एवं कोतवाली प्रभाग के डिवीजनल वार्डन विनय सिजरिया के नेतृत्व में मेडीकल कॉलेज झांसी में प्रमुख समाजसेवी संस्था “एक छोटी सी आशा” के सहयोग से 200 से अधिक मरीजों एवं तीमारदारों को भोजन, फल बिस्कुट वितरित किये गये।
उक्त अवसर पर प्रभारी सहायक उप नियंत्रक सुमित गौड़, डिवीजनल वार्डन भूपेंद्र खत्री, अतुल अग्रवाल किलपन, स्टाफ आफीसर टू चीफ वार्डन दिलीप अग्रवाल, डिप्टी डिवीजनल वार्डन संदीप कुमार गुप्ता, अम्बिका प्रसाद श्रीवास्तव, घटना नियंत्रण अधिकारी अंकुर बट्टा, संजय वर्मा, बृज किशोर सेन, सहित विजय मिश्रा, शुभम् टण्डन, पल्लवी साहू, खुशबू, आशुतोष अग्रवाल, अंकुर उपाध्याय, विनय ओमहरे, जुगल किशोर कुशवाहा, राशिद पठान, अनिल कुशवाहा, नरेंद्र वर्मा, मोनू शिवहरे, राकेश विश्वकर्मा, विपिन चौरसिया, राजेश वर्मा, राहुल गुप्ता कालका प्रसाद आदि द्वारा विशेष सहयोग प्रदान किया गया।
स्थापना दिवस पर आयोजित साप्ताहिक कार्यक्रम की श्रृंखला में इसके पूर्व सिविल डिफेन्स मुख्यालय पर स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम तथा सिविल डिफेन्स मुख्यालय से सीपरी बाजार, नन्दनपुरा आदि क्षेत्रों में वार्डन वालण्टियर्स द्वारा वाइक जागरूकता रैली भी आयोजित की गई। चीफ वार्डन आनन्द कुमार सक्सेना द्वारा हरी झंड़ी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *