कैनवास पर बच्चों ने उकेरे राजा और रानी के मनमोहक चित्र
= प्राचीन गणेश मंदिर में शाम को मेहंदी व संगीत कार्यक्रम हुआ, भव्य बारात का नगर भ्रमण मंगलवार को होगा।
झांसी। महानगर में महाराजाधिराज श्रीमंत गंगाधर राव एवं स्वतंत्रता संग्राम की प्रथम दीपशिखा वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई का विवाहोत्सव भव्यता से मनाया जा रहा है। श्रीमंत गंगाधर राव नेवालकर एवं महारानी लक्ष्मीबाई के विवाह की 184 वीं वर्षगाँठ पर सोमवार को प्राचीन गणेश मंदिर में चित्रकला प्रतियोगिता ,मेंहदी एवं संगीत कार्यक्रम आयोजित किया गया।जिसमें प्रतिभागी बच्चों ने राजा और रानी के मनमोहक चित्र बनाए। 19 मई को शाम 7:30 बजे विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जायेगा।
“दुल्हन वेश में रानी” विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई। जिसमे नगर के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने उत्साह से हिस्सा लिया। प्रथम वर्ग में प्रतीत कुमार ने प्रथम, वर्तिका साहू ने द्वितीय, आद्या नायक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।द्वितीय वर्ग में सागरिका सिंह भोज ने प्रथम, अदिति साहू ने द्वितीय, माही अग्रवाल ने तीसरा स्थान पाया। तीसरे वर्ग में रीमा कुशवाहा ने पहला, ईशा विश्वकर्मा ने दूसरा, तनिष्क सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया।
निर्णायक मंडल में वरिष्ठ चित्रकार श्री किशन सोनी एव श्री राकेश वर्मा उपस्थित रहे।शाम को गणेश मंदिर में मेहंदी व संगीत कार्यक्रम हुआ। इसमें महिलाओं ने रानी लक्ष्मीबाई के स्वरूप के हाथों में मेहंदी रचाई एवं विवाह के गीत गाये गये। मंगलवार 19 मई को सांय 5 बजे टीका उपरान्त बारात (शोभायात्रा) श्री लक्ष्मी व्यायाम मंदिर प्रांगण से प्रारंभ होगी, जो पंचकुइया चौराहा, कोतवाली, सिंधी चौराहा, मानिक चौक, सर्राफा बाजार,गन्दीगर का टपरा होते हुए शाम 7 बजे श्री गणेश मंदिर पहुंचेगी।इस अवसर पर गजानन खानवलकर, मनमोहन गेड़ा अरविन्द ओझा, पीयूष रावत, मोहन नेपाली, रवीश त्रिपाठी,नरेंद्र गोस्वामी, रामकिशन निरंजन ,उज्जवल देवधर एड. मुकेश सिंघल, मिलिंद देसाई,निशिकांत भागवत,संजय तलवलकर,राघव इंदापुरकर, अभिषेक जोशी, प्रभात शर्मा, हर्ष कुशवाहा, उषा खानवलकर,शीतल सोनी, ज्योति दुबे, सीमा सिंकोरिया, श्रेया साहू, अभिषेक मानव, महेंद्र सिंह पटेल , संतोष साहू व्यापारी नेता, चौधरी फिरोज, ज्ञानेंद्र हुंडेत,आदि लोग उपस्थित रहे।
शाम के मेहंदी कार्यक्रम में राजा के स्वरूप में बनी बालिका श्रेया यादव, एव रानी लक्ष्मीबाई स्वरूप बनी बालिका अनन्या शर्मा को प्रतीकात्मक मेहंदी लगाई गई।
इस अवसर पर श्रीमती श्यामली सिंह, शुभांगी डिग्वेकर, सुप्रिया खानवलकर, संगीता जोशी, मनीषा खानवलकर, प्रतिष्ठा खेर,सीमा शर्मा, संगीता शर्मा, उषा झा, कादंबनी मिश्रा, ममता निगम, संगीता उपाध्याय,नीरजा रावत, नेहा कुशवाहा, दिव्या नीखरा,चित्रा बोरवणकर, सुरेखा शावरीकर, मेधा देसाई,आदि उपस्थित रही।
