झांसी।
दीपांजलि के तहत रानी झांसी जन्मोत्सव पर सदर बाजार में रानी झांसी की प्रतिमा तले शिव मंदिर रानी लक्ष्मी बाई चौराहे पर आज सवेरे संयोजक छावनी परिषद झांसी व मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजी पी एन गुप्ता की अध्यक्षता , रक्षा मंत्रालय द्वारा मानोनीत कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष मान. ध्रुव अग्रवाल के मुख्य आतिथ्य , राष्ट्रीय कन्वीनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य , भाजपा नेत्री रजनी गुप्ता , उद्योग व्यापार मंडल कंचन आहूजा , पार्थ फाउंडेशन डॉ रन्जना बुन्देला , ज्योति कंचन , प्रिंसिपल गोयनका पूजा मल्होत्रा , प्रिंसिपल कैंट पब्लिक अर्चना जैन, श्रीमती सुनीता अग्रवाल , राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह शाखा कार्यवाह प्रदीप अग्रवाल , अध्यक्ष पूर्व सैनिक कल्याण एस एस प्रसाद के विशिष्ट आतिथ्य व डॉ केश गुप्ता के संयोजन में आज पी आर डी जवानों द्वारा रानी के सम्मान में गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
आरम्भ में रानी व झांसी की पूरी दुनिया में ख्याति पर प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने रानी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर अपने विचार व्यक्त किये तत्पश्चात छावनी प्रशासनिक अधिकारी मनीष रायजादा व करुण गुप्ता के आग्रह पर सभी मंचासीन पदाधिकारियों ने रानी को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे जे जे पब्लिक स्कूल के दो दर्जन बच्चों की टीम जो अपने हाथों में रानी झांसी के कृतित्व की पट्टिकायें लिये हुये रानी को सच्ची पुष्पांजलि अर्पित करने आये। छावनी परिषद पदाधिकारी आशुतोष वर्मा , देवेन्द्र मीना , रवि यादव के साथ अभिलाषा व हीरा लाल छावनी संघ से सुरेन्द्र खंडेलवाल , प्रकाश गुप्ता , प्रदीप अग्रवाल कुट्टू भइया , योगेन्द्र शरण लाला , राम कुमार अग्रवाल व पूर्व सैनिक कल्याण संस्था से सार्जेंट देवेश खरे महासचिव , मानद कैप्टन राजवीर सिंह सेंगर उपाध्यक्ष , सूबेदार मेजर आर.के. तिवारी , सूबेदार के.एम. पांडे कोषाध्यक्ष , हवलदार मनोज सिंह राजावत , मीडिया प्रभारी , सिपाही अब्बास अली , हवलदार आर के विशनोई , संयोजक मानद लेफ्टिनेंट हरीराम , हवलदार रजनीश कुमार , नायब सूबेदार सुमित नारायण व हवलदार महेश यादव एवं संस्थान के गणेश दत्त जोशी , रामाधीन यादव , गणेश जगदीश शरण कंचन , विष्णु दयाल अग्रवाल , राजेश कुमार अग्रवाल , सुमन्त चतुर्वेदी , अजय श्रीवास्तव , गोपाल साहू , सनशाइन निवर्तमान अध्यक्ष विनोद अग्रवाल यूको व कुलदीप पाल के साथ आम जन ने कार्यक्रम में बढ़चढ़ कर भागीदारी करते हुए रानी को नमन किया।
कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी चेयर मैन डॉ ध्रुव सिंह यादव व अशोक वर्डिया ने व सभी के प्रति आभार प्रो. ज्योति वर्मा ने व्यक्त किया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
जयन्ती पर महारानी लक्ष्मी बाई को दी पुष्पांजलि
