जागरूकता ही वचाव है इस लिये यातायात के नियमो को जाने और उनका पालन करे – यातायात प्रभारी सभी को सडक सुरक्षा के नियमो का कठोरता से पालन करना होगा – प्रधानाचार्य

जागरूकता ही वचाव है इस लिये यातायात के नियमो को जाने और उनका पालन करे – यातायात प्रभारी
सभी को सडक सुरक्षा के नियमो का कठोरता से पालन करना होगा – प्रधानाचार्य

आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ
उर ई जालौन जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय , पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह के निर्देश पर जालौन सर्किल के ग्राम शेखपुर बुजुर्ग के कर्नल ईश्वरी सिंह इण्टर कालेज मे छात्र / छात्राओ को यातायात नियमो के प्रति जागरुक किया गया! सडक सुरक्षा गोष्ठी की अध्यक्षता की विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रेमनाथ जी ने मुख्य अतिथि रहे यातायात प्रभारी वीरवहादुर सिंह, गोष्ठी मे मुख्य वक्ता के रुप मे मंचस्थ रहे आल इण्डिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां, संचालन की जिम्मेदारी सभाली कार्यालय प्रभारी संजय सिंह सेंगर ने ! यातायात के प्रति जागरुक रहने के लिये यातायात प्रभारी ने बताया कि 18 वर्ष, से पहिले वाहन न चलाये, वाईक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करे, तीन सवारी न बैठे, नशे की हालत मे वाहन न चलाये आदि आदि! मुख्य वक्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश उदैनियां ने कहा कि मुख्य मार्ग पर चढने से पहिले अपने दांये बांये देखे फिर मैन रोड पर वाहन चढाये, वाहन चलाते समय फोन का उपयोग विल्कुल न करे, निर्धारित मानक से तेज गति मे वाहन न चलाये! अध्यक्षीय उदबोधन मे प्रधानाचार्य प्रेमनाथ जी ने कहा कि सभी को सडक सुरक्षा के नियमो का कठोरता से पालन करना चाहिये जिससे जीवन सुरक्षित हो!
इस दौरान मुख्य आरक्षी द्वय अजीत यादव, सुभाष गौतम, विवेक कुलश्रेष्ठ, डा अमित तिवारी, शशांक शेखर, अनिल मेहरोत्रा, रामेन्द्र गुप्ता, महेश वघेल, गंगाराम, शिव प्रकाश, राम सिंह, श्रीमती गीता देवी, श्रीमती भारती शर्मा, श्रीमती नाजिया बेगम, राधेश्याम, सुशील सिंह सभी प्रवक्ता, अध्यापक जन सहित विद्यालय परिवारजन उपस्थित रहे!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *