झांसी विधासभा मै भाजपा जिलाध्यक्ष ने घर घर वितरित की मतदाता पर्ची

झांसी विधासभा मै भाजपा जिलाध्यक्ष ने घर घर वितरित की मतदाता पर्ची

इलाहाबाद झांसी स्नातक खंड एम एल सी चुनाव में स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी भाजपा का जनसंपर्क अभियान लगातार गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में आज, 21 अक्टूबर को सुबह पार्टी कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर स्नातक मतदाताओं से सीधे संवाद किया।
अभियान का नेतृत्व करते हुए जिलाध्यक्ष सुधीर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ स्नातक मतदाताओं के आवास पर पहुंचकर मतदाता पर्चियां वितरित कीं। इस दौरान उन्होंने आगामी 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान में पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी श्री अशोक कुमार राठौर को प्रथम वरीयता का मत देकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियों और स्नातक क्षेत्र में किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों की जानकारी भी मतदाताओं से साझा की।

इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अभिषेक जैन जिला उपाध्यक्ष, नीरजा गुप्ता जिलाध्यक्ष, महिला मोर्चा, मोहित पोरवाल जिला सह-मीडिया प्रभारी मनमोहन गैंडा वरिष्ठ भाजपा नेता , सुनील नैनवानी पार्षद , नीलेश त्रिपाठी मनोनीत पार्षद, गीतमाला गुप्ता,विशाल ठाकुर , वैभव गुप्ता, उदय लुहारी, प्रशांत शर्मा, एडवोकेट राजेंद्र दीक्षित ,धीरज अग्रवाल, काके श्रीवास्तव, आर. एन. उपाध्याय, नवल शर्मा, अजय श्रीवास्तव, हेमंत खाताल, अजय पुरवार और नवनीत दीक्षित।
सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर चुनाव में प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करने का संकल्प दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *