झाँसी, 18 अगस्त 2026। बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (इंडिया) की महत्वपूर्ण सभा का आयोजन मंगलवार को होटल तुलसी ग्रैंड, चित्रा चौराहा, झाँसी में किया गया। यह सभा संस्था के तत्कालीन अध्यक्ष श्री संजय पटवारी जी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा में संस्था के पुनर्गठन, आगामी कार्ययोजना, संगठन के विस्तार एवं नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कार्यकारिणी के गठन के उपरांत श्री संजय पटवारी जी को संस्थापक अध्यक्ष, श्री संजय गेड़ा को अध्यक्ष, श्री हर्षवर्धन सेठ को महासचिव तथा श्री देवेंद्र गुप्ता (रावत) को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक के रूप में श्री आई. के. कोचर, श्री सुरेंद्र राय, श्री जे. पी. गुप्ता सी.ए., इंजि. श्री विजय सारावगी, श्री विनोद अग्रवाल एवं श्री लखन लाल गुप्ता को शामिल किया गया। उपाध्यक्ष के रूप में श्री शांतनु घोष, श्री सुभाष खर्द, श्री गोपाल गुप्ता ग्रामोदय एवं श्री गौरव गुप्ता सी.ए., संयुक्त सचिव श्री कुलदीप सिंह दांगी, सह सचिव श्री अरविंद गुप्ता, उप कोषाध्यक्ष श्री राकेश झा एडवोकेट, मीडिया प्रभारी श्री श्रेय काव्या, संगठन मंत्री श्री सजल जैन, आई.टी. सेल प्रभारी श्री शुभम पटवारी, मेंबरशिप चेयरपर्सन श्री दिलीप सिंघल अग्रवाल, मेंबरशिप को-चेयरपर्सन श्री कुलदीप सिंघल तथा सलाहकार के रूप में श्री देवेंद्र गुप्ता केशर, श्री के. सी. नीखरा, श्री सीता राम बिलैया एवं श्री विजय खत्री को जिम्मेदारी दी गई। नवनियुक्त अध्यक्ष श्री संजय गेड़ा ने सभी सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सदस्य संख्या बढ़ाना नहीं है, बल्कि व्यापारियों, उद्योगपतियों एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों को एक मजबूत एवं विश्वसनीय मंच उपलब्ध कराना है। संस्था के माध्यम से सदस्य अपने अनुभव साझा करेंगे, नए व्यावसायिक अवसरों की जानकारी प्राप्त करेंगे तथा एक-दूसरे के सहयोग से आगे बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि संस्था के कार्यों में पारदर्शिता, सक्रिय सहभागिता और सामूहिक निर्णय को प्राथमिकता दी जाएगी तथा संस्था के सभी कार्यों को व्यवस्थित एवं पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से संस्था के विकास में सक्रिय सहयोग, सुझाव एवं मार्गदर्शन देने का आह्वान किया। सभा का संचालन डॉ. विवेक बाजपेई ने किया तथा आभार श्री शांतनु घोष ने व्यक्त किया। इस अवसर पर श्री संजीव पटवारी, श्री अरविंद गुप्ता, श्री प्रदीप गुप्ता, श्री रिंकू राय, श्री ओम प्रकाश ब्रह्मचारी, श्री दिनेश टकसारी, श्री सुनील नगरिया, श्री पंकज अग्रवाल, श्री प्रदीप जैन चैनू सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (इंडिया) को एक मजबूत, प्रभावी एवं प्रतिष्ठित संगठन के रूप में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
- What Is Hot News
- उत्तर प्रदेश
- गुजरात
- छत्तीसगढ़
- दिल्ली एनसीआर
- देश
- मध्य प्रदेश
- महाराष्ट्र
- राजस्थान
- हरियाणा
बिजनेस डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (इंडिया) की नई कार्यकारिणी का गठन, संजय गेड़ा बने अध्यक्ष
